केजीएमयू में कई वरिष्ठ चिकित्सक पर्दे के पीछे रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ये भले ही वार्ड में ड्यूटी न कर रहे हों लेकिन सुबह से देर रात तक योजना बनाने और उसे अंजाम तक पहुंचाने में लगे रहते हैं। मरीजों की दवा से लेकर वार्ड में ड्यूटी लगाने तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस दौरान इन्हें न तो खाने की फिक्र रहती है और न सोने की। बस चिंता है तो इस बात की कि इलाज में कहीं से कोई कमी न रह जाए। यहां व्यवस्थाओं के लिए 10 कमेटियां बनी हुई हैं। पेश है प्रमुख जिम्मेदारियां निभा रहे वरिष्ठ डॉक्टरों पर एक रिपोर्ट:
{"_id":"5ea146238ebc3ea821496b50","slug":"a-report-on-senior-doctors-of-kgmu-who-are-performing-their-responsibilities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा: पर्दे के पीछे रहकर लड़ रहे जंग, न खाने की चिंता न सोने की फिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा: पर्दे के पीछे रहकर लड़ रहे जंग, न खाने की चिंता न सोने की फिक्र
Thu, 23 Apr 2020 05:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना फाइटर्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एसएन शंखवार।
- फोटो : amar ujala
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा रहे प्रो. एसएन शंखवार का ज्यादा वक्त परिसर में ही बीत रहा है। इन दिनों तड़के ही परिसर में जुट जाते हैं। सफाई व्यवस्था से लेकर वार्ड की निगरानी करते हैं। तब तक बैठकों का दौर शुरू हो जाता है। वे ज्यादातर कमेटियों में हैं। एक के बाद एक बैठक और व्यवस्थाओं के समन्वय में शाम हो जाती है। कई बार देर रात तक परिसर में ही नजर आते हैं।
डॉ. अनिल चंद्रा
- फोटो : amar ujala
डेंटल संकाय के डीन प्रो. अनिल चंद्रा के पास कई जिम्मेदारी हैं। वह व्यवस्था से जुड़ी कमेटियों के साथ ही क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी भी रखते हैं। उनके खाने से कमरे में सफाई तक की व्यवस्था पर नजर रखते हैं। ऐसे में कुलपति कार्यालय से दंत संकाय और क्वारंटीन के लिए तय किए गए होटलों तक चक्कर काटते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. वीके ओझा।
- फोटो : amar ujala
मुश्किल वक्त में निभा रहे अपनी जिम्मेदारी
न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष के साथ चिकित्सा अधीक्षक बने प्रोफेसर डॉ. वीके ओझा दवाओं से लेकर सर्जिकल और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों और इलाज में लगे चिकित्सकों को सभी सामग्री मिल रही हैं या नहीं, यह सुनिश्चित कराते हैं। इसके अलावा अस्पताल की आंतरिक व्यवस्थाएं मुकम्मल रखना भी इनकी जिम्मेदारी है।
न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष के साथ चिकित्सा अधीक्षक बने प्रोफेसर डॉ. वीके ओझा दवाओं से लेकर सर्जिकल और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों और इलाज में लगे चिकित्सकों को सभी सामग्री मिल रही हैं या नहीं, यह सुनिश्चित कराते हैं। इसके अलावा अस्पताल की आंतरिक व्यवस्थाएं मुकम्मल रखना भी इनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
डॉ. केके सावलानी।
- फोटो : amar ujala
मेडिसिन विभाग के प्रो. केके सावलानी इन दिनों अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह सुबह परिसर में पहुंच जाते हैं। इलाज की तकनीक का अध्ययन करते हैं। फिर मानव संसाधन की समीक्षा करते हैं। किस कर्मचारी और डॉक्टर की ड्यूटी वार्ड में लगी और किसे छुट्टी पर भेजना है, यह तय करने में जुट जाते हैं।