{"_id":"6047201a8ebc3e593a1892ce","slug":"a-man-alleged-ayush-gupta-for-taking-money-from-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष गोलीकांड: भाजपा सांसद के बेटे का रौब दिखाकर आयुष ने मुझसे आठ लाख रुपये लिए, वापस मांगे तो धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष गोलीकांड: भाजपा सांसद के बेटे का रौब दिखाकर आयुष ने मुझसे आठ लाख रुपये लिए, वापस मांगे तो धमकी दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
आयुष किशोर व चंदन गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर के गोलीकांड मामले में अंकिता का वीडियो आने के बाद एक युवक चंदन गुप्ता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चंदन गुप्ता ने आयुष पर आरोप लगाए कि उसने सांसद का बेटा होने का रौब दिखाकर मुझसे करीब सात से आठ लाख रुपये लिए और जब मैंने पैसे मांगे तो उसने मुझे फंसाने की धमकी दी।
चंदन ने आरोप लगाया कि आयुष ने मुझसे गाड़ी लेने के लिए 4 लाख 70 हजार रुपये और आई फोन लेने के लिए 53 हजार रुपये लिए। इसके बाद गाड़ी अपने नाम करा ली। मैंने पैसे वापस मांगे तो मुझे फसाने की धमकी दी गई। मैं आयुष की वजह से परेशान हूं और कानपुर मंडी का पैसा भी चाहता हूं। उसने कहा कि अब आयुष के साथी मुझे धमका रहे हैं।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
इसके पहले आयुष किशोर गोलीकांड में नया मोड़ आया। आयुष ने एक वीडियो जारी कर पत्नी अंकिता और साले पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि पत्नी अंकिता ने ही उस पर गोली चलवाई थी और अब वह खुद जल्द ही सरेंडर करने वाला है।
वहीं, एक टीवी चैनल पर आयुष के पिता सांसद कौशल किशोर और पत्नी अंकिता के बीच बहस हो गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। डिबेट के दौरान सांसद ने फोन काट दिया जबकि और सवाल पूछने पर अंकिता ने आत्महत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आयुष किशोर
- फोटो : amar ujala
आयुष ने पूरे मामले पर वीडियो जारी कर कहा कि उसके परिजन अंकिता से शादी करने को लेकर नाराज थे लेकिन फिर भी उसने अंकिता से शादी की। धीरे-धीरे उसकी सच्चाई खुलने लगी। अंकिता ने किसी और से शादी की थी और उसका तलाक भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
5 of 7
सांसद कौशल किशोर
- फोटो : amar ujala
आयुष ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन मैं घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती था अंकिता ने मुझे फोन कर धमकी दी और कहा कि मैं तुम्हारे पिता के विरोधियों से मिल जाऊंगी। वो लोग मुझे ऑफर दे रहे हैं। मैं तुम्हें और तुम्हारे पिता को बर्बाद कर दूंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।