फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a girl tried to commit suicide because of eve teasing in lucknow

शोहदे की अश्लील हरकतों से परेशान मैकनकिल इंजीनियर युवती ने की खुदकुशी की कोशिश, अब घर में कैद

Mon, 02 Jul 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jul 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
 a girl tried to commit suicide because of eve teasing in lucknow
- फोटो : डेमो
बीते सात महीने से शोहदा लगातार छेड़ रहे थे। परेशान युवती ने दो बार खुदकुशी की कोशिश की। शोहदों की बदमाशी लगातार जारी रही। परेशान युवती ने खुद को घर में कैद कर लिया है, वह 15 दिन से घर से बाहर नहीं निकली है। पीड़िता के माता-पिता ने केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियर युवती पीजीआई इलाके के एल्डिको में रहती है। नौकरी नहीं मिलने पर उसने कम्प्यूटर साफ्टवेयर का कारोबार शुरू किया। युवती का आरोप है कि अनिकेश गुप्ता नाम का युवक उसे पिछले सात महीने से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


वह जैसे ही घर से निकलती है, तो अश्लील टिप्पणी करना शुरू कर देता है। घर से दुकान तक लगातार पीछा करता है। थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने एक दो बार उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। उसकी हरकतें नहीं बदल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोहदे ने इतना परेशान कर दिया था कि चार महीने पहले नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की भी कोशिश की। युवती के मुताबिक शोहदे ने सरेराह अश्लील हरकते करना शुरू कर दिया। कभी खुद तो कभी दोस्तों के साथ गंदी हरकत करता है तो कभी दोस्तों के साथ।

15 दिन से नहीं निकली घर से

 a girl tried to commit suicide because of eve teasing in lucknow
डेमो
इसके डर से वह पिछले 15 दिनों से घर से बाहर कदम नहीं रखा। इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों के साथ रविवार को घर से निकली और सीधे थाने पहुंची। जहां तहरीर दी है। अगर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो खुदकुशी कर लूंगी।

उधर, पीजीआई प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र नाथ राय का दावा है कि आरोपी युवक और युवती में पहले प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर दूरी बनी। इसके बाद युवती दूसरे युवक से शादी करने की तैयारी कर रही है। युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक करीब एक महीने पहले आरोपी अनिकेश गुप्ता और युवती के प्रेमी  के बीच मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ थाने लेकर आई। जहां शांति भंग की कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी होने पर युवती ने खुद दोनों को छोड़ने की पैरवी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed