फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पार कर रहे पशु को बचाने में ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Tue, 02 Feb 2021 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Feb 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
A car collied with a truck on Lucknow Prayagraj marg in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा गांव के निकट कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराकर ट्रक में जा घुसी। जिसके कारण कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

A car collied with a truck on Lucknow Prayagraj marg in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के पंतनगर हादीपुर गांव निवासी तपेश्वर पुत्र देवकी प्रसाद तथा उसी गांव के निवासी राम ज्ञान गुप्ता पुत्र विश्वनाथ व झारखंड बारहगढ़ लातिहारपुर गांव निवासी बबलू यादव पुत्र अनिरुद्ध सोमवार की मध्य रात्रि प्रयागराज से लखनऊ जा रहे।

A car collied with a truck on Lucknow Prayagraj marg in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

अरखा कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पार कर रहे पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर बगल से निकल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में आर्टिका कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
A car collied with a truck on Lucknow Prayagraj marg in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार का गेट तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी ऊंचाहार ले गई। जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A car collied with a truck on Lucknow Prayagraj marg in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल तीनों लोग सीएचसी पहुंचने से पहले ही मृत हो चुके थे। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के पास से एक मोबाइल फोन मिला है जिसके जरिए परिजनों को सूचना दी जा रही है। शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed