फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, पुलिस वालों को जिंदा जलाने की कोशिश

Wed, 27 Dec 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सुल्तानपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
A businessman murdered in sultanpur.

सुल्तानपुर के अखंडनगर की राहुल नगर बाजार सोमवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। दुकान पर बैठे डीजल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित लोगों ने यूपी 100 के साथ ही पुलिस की तीन बाइक भी फूंक डाली। यही नहीं ड्यूटी पर मौजूद यूपी 100 के दरोगा और दो सिपाहियों पर पेट्रोल डालकर फूंकने का प्रयास किया गया। तीनों पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।

A businessman murdered in sultanpur.

हत्या और पुलिस टीम पर हमले की सूचना पाते ही एसपी खुद घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जबकि पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में छह नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

तनाव को देखते हुए पीएसी के साथ ही पुलिस टीम भी तैनात की गई है। अखंडनगर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर निवासी गौरव सिंह (26) की राहुल नगर बाजार में पेटी डीजल की दुकान है। सोमवार की देर शाम करीब सात बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने दुकान पर बैठे युवक गौरव सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।

A businessman murdered in sultanpur.

हत्या के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। व्यवसायी की हत्या होते ही बाजार में सभी दुकानें बंद हो गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए। हत्या की सूचना पाते ही यूपी 100 के साथ ही तीन बाइक से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने यूपी 100, पुलिस की तीनों बाइकें फूंक दी। यूपी 100 पर ड्यूटी पर मौजूद दरोगा श्रीराम के साथ ही दो अन्य सिपाहियों पर पेट्रोल डालकर फूंकने का प्रयास किया गया। पुलिस कर्मियों ने भाग कर खुद की जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
A businessman murdered in sultanpur.
पुलिस पर हमले की सूचना पाते ही एसपी अमित वर्मा, एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ कादीपुर के साथ ही कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तनाव को देखते हुए पीएसी के साथ ही पुलिस को तैनात किया गया है। इस बाबत एसओ अखंडनगर प्रभाकर वर्मा ने बताया कि मृतक गौरव सिंह के भाई आलोक सिंह की तहरीर पर बारी सहजन के प्रधान विनोद दूबे, प्रमोद तिवारी निवासी ताजुद्दीनपुर और विकास निवासी पसियापारा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ पुलिस के वाहन फूंकने और दरोगा व सिपाहियों पर हमला करने के मामले में छह नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed