फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अयोध्या में शान से लहराया तिरंगा, छपिया में तिरंगे के रंग में रंगे भगवान, हर्षोल्लास से मना गणतंत्र, Pics

Sun, 26 Jan 2025 01:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 01:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणतंत्र के अवसर पर राम नगरी अयोध्या में तिरंगा शान से लहराया।

विज्ञापन
76th Republic Day Celebration in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणतंत्र के अवसर पर राम नगरी अयोध्या में तिरंगा शान से लहराया।



पुलिस लाइन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। पुलिस के जवानों ने कदमताल मिलाया और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तिरंगा झंडा फहराया गया।

सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान हर तरफ उल्लास छाया रहा।

76th Republic Day Celebration in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

गोंडा में तिरंगे से सजाया गया छपिया मंदिर
गणतंत्र दिवस का उल्लास चहुंओर देखने को मिल रहा है। भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण छपिया में भगवान घनश्याम महाराज को तिरंगे से सजाया गया है। भगवान घनश्याम महाराज को पवित्र जल से स्नान कराया गया।

मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी ने सागर भगत के साथ भगवान घनश्याम महाराज की पूजा अर्चना किया। भगवान की आरती की गई। मंदिर परिसर को तिरंगे से सजाया गया।

76th Republic Day Celebration in Uttar Pradesh.
जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण। - फोटो : amar ujala
अमेठी: गणतंत्र दिवससामरोह पूर्व मनाया गया गणतंत्र दिवस
गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को जिले में कई समारोह आयोजित हुए। पुलिस लाइंस में राज्यमंत्री तो कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने झंडारोहण किया। स्कूल-कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गणतंत्र दिंवस के मौके पर सबसे पहले 8:30 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम निशा अनंत ने झंडारोहण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित गोष्ठी में डीएम ने सभी को दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन अमर शहीदों से प्रेरणा लेने का दिन है। इस मौके पर सभी को सामूहिक संकल्प भी दिलाई गई। इससे पहले सुबह आठ बजे शैक्षिक संस्थाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता, एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने के लिए रैली निकाली गई और वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
76th Republic Day Celebration in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

इसके अलावा प्रात: 9:30 बजे अमेठी स्थित पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइंस के कार्यक्रम में एसपी अर्पण रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। सुबह 10 बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया।

विज्ञापन
76th Republic Day Celebration in Uttar Pradesh.
जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण - फोटो : amar ujala
बहराइच: जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
76वें गणतंत्र दिवस पर बहराइच के पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मोनिका रानी नें ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड हुई जिसमें पुलिस की टोलियों के साथ एसएसबी, वन विभाग और एनसीसी के साथ साथ अन्य टोलियां भी शामिल रहीं। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान लोगो की भीड़ उमड़ी रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed