फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी सूचना: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की 30 ट्रेनों को किया जाएगा शिफ्ट, ये है पूरा प्लान

Thu, 25 Feb 2021 11:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Feb 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
30 trains will be shifted in charbagh railway station.
- फोटो : amar ujala

चारबाग स्टेशन की 30 ट्रेनों को शिफ्ट करने की तैयारी है। इन्हें उतरेटिया से ट्रांसपोर्टनगर के बीच बन रहे एलिवेटेड रूट पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे चारबाग पर ट्रेनों, यात्रियों का लोड कम होगा। चारबाग स्टेशन पर आम दिनों में रोजाना ढाई सौ से अधिक ट्रेनों व सवा लाख यात्रियों का आना-जाना होता है। इस भार को कम करने के लिए उतरेटिया से ट्रांसपोर्टनगर के बीच नई लाइन बिछाने का काम मार्च तक पूरा होने के आसार हैं।

30 trains will be shifted in charbagh railway station.
- फोटो : social media

बुधवार को अफसरों ने रूट का निरीक्षण भी किया। चारबाग में वाराणसी, गोरखपुर आदि रूट से आने वाली 30 नॉन प्रीमियम ट्रेनों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। ये ट्रेनें वाराणसी व गोरखपुर रूट से होते हुए ट्रांसपोर्टनगर की ओर निकलेंगी, जहां से कानपुर जाने में आसानी हो जाएगी। इसके लिए उतरेटिया, ट्रांसपोर्टनगर व मानकनगर स्टेशन को अपग्रेड भी किया जा रहा है।

30 trains will be shifted in charbagh railway station.
- फोटो : social media

मालगाड़ियों के साथ रफ्तार भरेंगी पैसेंजर
उतरेटिया से ट्रांसपोर्टनगर जाने वाली एलिवेटेड लाइन पर मालगाड़ियां रफ्तार भरती हैं। जब ट्रेनों को इस रूट पर शिफ्ट किया जाएगा तो मालगाड़ियों के साथ पैसेंजर, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी दौड़ती दिखेंगी। इसके लिए तैयारियां जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 trains will be shifted in charbagh railway station.

अपग्रेडेशन में मिलेगी मदद
चारबाग स्टेशन को 1800 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक बनाने की तैयारी है। चूंकि, स्टेशन पर लोड अधिक है और इसे ग्रीनफील्ड बनाए बगैर अपग्रेडेशन का काम शुरू करना मुश्किल है। ऐसे में अधिकारी इस इंतजार में भी हैं कि ट्रेनों को एलिवेटेड रूट पर शिफ्ट कर चारबाग स्टेशन का अपग्रेडेशन शुरू किया जाए। हालांकि, एनबीसीसी के हाथ पीछे खींच लेने से इसमें देरी हो सकती है।

विज्ञापन
30 trains will be shifted in charbagh railway station.
- फोटो : amar ujala

दो मार्च से छपरा-फर्रुखाबाद बहाल
होली पर छपरा-फर्रुखाबाद ट्रेन शुरू हो जाएगी। यह दो मार्च से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, बुधवार, शनिवार तथा तीन मार्च से छपरा से फर्रुखाबाद के लिए हर बुधवार, गुरुवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन 05083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस छपरा से शाम 6.10 बजे चलकर अगली दोपहर 12.20 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन 05084 फर्रुखाबाद से दोपहर 2.35 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 08.35 बजे छपरा पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed