फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3,428 workers reached lucknow from bengaluru, kerala and Jalandhar by shramik special trains

तीन ट्रेनों से लौटे 3,428 श्रमिक, बोले- घर तो आ गए, लेकिन अब वापस लौटना मुश्किल

Fri, 08 May 2020 06:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 May 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
3,428 workers reached lucknow from bengaluru, kerala and Jalandhar by shramik special trains
लखनऊ पहुंचे श्रमिक। - फोटो : amar ujala

दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की घर वापसी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें लखनऊ पहुंची, जिनसे करीब 3428 श्रमिकों ने यात्रा की। जबकि हैदरबाद से आने वाली ट्रेन सीधे बाराबंकी ले जाई गई। यात्रियों को थर्मल स्कैनिंग कर बस से घर भेजवा दिया गया। पहली ट्रेन, बंगलुरु से चलकर सुबह 6:40 पर चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से 1192 श्रमिक लखनऊ पहुंचे। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से 43 बसों की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ट्रेन केरल के एर्नाकुलम से चल कर सुबह 10:15 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन से 1072 श्रमिक लखनऊ पहुंचे। उनके लिए रोडवेज की ओर से 40 बसों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

 

जालंधर से 1164 यात्रियों को लेकर ट्रेन गत रात लखनऊ पहुंची तो यहां से 38 रोडवेज बसों के जरिए इन सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हैदराबाद से सुबह 6:30 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन चारबाग के रास्ते गुजरी, लेकिन यहां रुकी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 साल पहले यूपी से रोजीरोटी के लिए पंजाब गया था। पहले मजदूरी की, फिर एक निजी कंपनी में जॉब मिल गई लेकिन इस लॉकडाउन ने मेरी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। गृहस्थी उजड़ सी गई और फाकों की नौबत आ गई। वापस लौट रहे हैं, लेकिन दोबारा जाकर वहां पर बस पाएंगे या नहीं, यह सोचकर सिहरन पैदा हो जाती है।

प्रतापगढ़ के रहने वाले अंकित ने अपनी आपबीती कुछ इन्हीं लफ्जों में बयां की। वह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, जहां पर थर्मल स्कैनिंग करने के बाद उन्हें घर रवाना कर दिया गया।

ऐसे ही बहराइच के रहने वाले अंशुल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते उनके पास जो भी जमा पूंजी थी, खर्च हो गई। उन्होंने केरल से लखनऊ आने का प्रयास भी किया, पर पुलिस ने दबोच लिया। अब जब वहां से वापस लौटे हैं तो जेब खाली हो चुकी हैं और घर वापस जाकर क्या करेंगे, इसका भी पता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed