{"_id":"5b07d9fb4f1c1b886e8b4897","slug":"25-percent-patients-of-schizophrenia-try-to-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बीमारी के 25 प्रतिशत रोगी करते हैं आत्महत्या की कोशिश, ये हैं लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बीमारी के 25 प्रतिशत रोगी करते हैं आत्महत्या की कोशिश, ये हैं लक्षण
Fri, 25 May 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 May 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भागदौड़ भरी जिंदगी, रात तक मोबाइल चलाने की वजह से लोग अक्सर तनाव में रहते हैं। जो बाद में मानसिक रोग का कारण बनता है। इसी मानसिक बीमारी में से एक है सीजोफ्रेनिया। इस बीमारी से पीड़ित करीब 25 प्रतिशत मरीज खुदकुशी की कोशिश करते हैं। यह बातें बृहस्पतिवार को आईएमए भवन में प्रेस वार्ता के दौरान केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत ने कही।
2 of 5
डेमो
डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी में व्यक्ति शक और शंका की बातें ज्यादा करता है। इसके अलावा अकेले में रहना, बेवजह हंसना, मुस्कुराना और खुद से ही बातें करता है इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति हर समय, हर जगह खतरा महसूस करते हैं।
3 of 5
- फोटो : डेमो
इसका सबसे बड़ा लक्षण है कि व्यक्ति अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं करता या उससे मतलब नहीं रख पाता। केजीएमयू के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पीके दलाल ने बताया कि स्किजोेफ्रेनिया महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
उन्होंने बताया यह बीमारी एक प्रतिशत लोगों में होती है। डॉक्टर आलिम सिद्दीकी ने कहा कि इससे ग्रसित लोग नशे की चपेट में ज्यादा आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : डेमो
ये हो सकते हैं कारण
इस बीमारी का कारण अनुवांशिक, पारिवारिक झगड़े या नशे की लत हो सकती है। हालांकि समय से इलाज शुरू होने पर आठ से 10 महीने में मरीज पूरी तरह ठीक भी हो सकता है। यदि माता-पिता में से किसी एक को यह बीमारी हो तो बच्चों में इस बीमारी की आशंका 15 से 20 प्रतिशत तक रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।