{"_id":"5eb13e1a8ebc3e905528dbcc","slug":"2217-labourers-reached-lucknow-from-nagpur-and-baroda-by-trains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों से 2217 श्रमिकों की घर वापसी, 94 बसों से गृह जिले भेजा गया, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों से 2217 श्रमिकों की घर वापसी, 94 बसों से गृह जिले भेजा गया, तस्वीरें
Tue, 05 May 2020 04:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लखनऊ पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को नागपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन और बड़ौदा से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। राज्य सरकार की ओर से सभी श्रमिकों को रेलवे स्टेशन से उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की मुफ्त सुविधा दी जा रही है।
- फोटो : amar ujala
नागपुर और बड़ौदा से लखनऊ पहुंचे यात्रियों को 94 बसों से उनके घरों के लिए रवाना किया गया। रोडवेज ने कुल 2217 श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाया। इसके लिए उनसे कोई भी चार्ज नहीं वसूला गया। सोमवार को दो ट्रेनें पहुंची। नागपुर से आने वाली ट्रेन में 1021 यात्री थे। जबकि शाम को बड़ौदा से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में 1196 मजदूर थे। चारबाग रेलवे स्टेशन पर बसों को नगर निगम की ओर से सैनिटाइज करके यात्रियों को बैठाया गया।
- फोटो : amar ujala
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि रूट नंबर के हिसाब से बसें भेजी जा रही हैं। सोमवार शाम पांच बजे के करीब तीसरी ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर पर आई। इन मजदूरों को भेजने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 50 साधारण बसों की व्यवस्था की गई। लखनऊ के 72 यात्री बीकेटी तहसील भेजे गए। नागपुर से लौटे मजदूरों में 72 कामगार मजदूर लखनऊ के थे। जिला प्रशासन के आदेश पर तीन रोडवेज बसों से इन्हें बख्शी का तालाब तहसील पहुंचाया गया। ये मजदूर लखनऊ के सात तहसीलों के अंतर्गत रहते हैं। इन्हें एसडीएम की ओर से गाड़ियों से ब्लॉकवार घर-घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वापस लौटे सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
- फोटो : amar ujala
श्रमिकों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। यहां उनका ब्यौरा भी रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद उन्हें खाने के पैकेट दिए गए और संबंधित बस में बैठा कर उन्हें उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश भी उपस्थित रहे। स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम अम्बर प्रताप सिंह, स्टेशन निदेशक गिरीश कुमार सिंह, जीआरपी सीओ अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

बस की वजह से लेट हुई ट्रेन
यात्रियों ने बताया कि मुंबई में जब उन्हें बस से रेलवे स्टेशन लाया जा रहा था तो बस रास्ते में खराब हो गई। उसके इंजन से तेल टपक रहा था। जिसे ठीक करने में काफी समय लग गया। इसकी वजह से श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब 20 मिनट की देरी से लखनऊ पहुंची।