फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga To Reduce Belly Fat: इस एक योग से पेट की चर्बी हो जाएगी गायब, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें अभ्यास

Sun, 02 Jun 2024 09:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Jun 2024 09:13 AM IST
सार

यहाँ आपको सिर्फ एक योग के बारे में बताया जा रहा है, जिसके अभ्यास से पेट की चर्बी को गायब किया जा सकता है। नियमित महज 10 मिनट इस योग का अभ्यास करके इसका असर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Yoga To Reduce Belly Fat Weight Losss Benefits Of Halasana Yoga Asanas
वजन घटाना - फोटो : pixabay

Yoga To Reduce Belly Fat: बढ़ा हुआ पेट न केवल आपका लुक खराब करता है, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। बिगड़ी हुई जीवनशैली, गलत खानपान और शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण पेट की चर्बी बाहर आने लगती है। वजन बढ़ने लगता है। बढ़े वजन या मोटापे को कम करने के लिए लोग डाइट करना शुरू कर देते हैं। हालांकि केवल खानपान छोड़कर पेट की चर्बी को घटाना मुश्किल होता है। अच्छी डाइट से आप वजन को नियंत्रित रख सकते हैं लेकिन निकला हुआ पेट कम करने के लिए व्यायाम या योगाभ्यास असरदार होता है। नियमित रूप से व्यायाम करने का समय नहीं है, तो रोजाना सिर्फ एक योग का अभ्यास करके पेट की चर्बी को घटाया जा सकता है। 



योग के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, उन्हीं में से एक वजन को बढ़ने से रोकना और पेट की चर्बी को कम करना है। यहाँ आपको सिर्फ एक योग के बारे में बताया जा रहा है, जिसके अभ्यास से पेट की चर्बी को गायब किया जा सकता है। नियमित महज 10 मिनट इस योग का अभ्यास करके इसका असर देख सकते हैं। 

Yoga To Reduce Belly Fat Weight Losss Benefits Of Halasana Yoga Asanas
Weight Loss - फोटो : iStock

हलासन के फायदे

  • यह मुद्रा वजन घटाने में मदद करती है। पेट की चर्बी को कम करने में यह योग लाभकारी है
  • हलासन से चेहरे पर निखार आता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अधिकतम होता है और ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर रहता है। चेहरे पर निखार और रंगत में सुधार होता है। साथ ही पिंपल्स, झुर्रियों की समस्या दूर होती है
Yoga To Reduce Belly Fat Weight Losss Benefits Of Halasana Yoga Asanas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • खराब पोस्चर को ठीक करने में मदद मिलती है
  • हलासन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने में मदद मिलती है
  • तनाव, पीरियड्स, गैस, कब्ज और अपच की दिक्कत दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga To Reduce Belly Fat Weight Losss Benefits Of Halasana Yoga Asanas
Yoga - फोटो : istock

हलासन करने का तरीका
 

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • दोनों हाथों को जांघों के पास जमीन पर रखें।
विज्ञापन
Yoga To Reduce Belly Fat Weight Losss Benefits Of Halasana Yoga Asanas
halasana - फोटो : Getty Images
  • गहरी सांस भीतर की ओर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं।
  • फिर हाथों को नीचे की ओर दबाएं और कमर को मोड़ते हुए पैरों को सिर के पीछे एक हल की तरह लगाएं।
  • बिना सिर उठाए 2-3 मिनट बाद धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

------------
 

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed