Benefits of Shalabhasana Yoga: योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक क्रिया है। कई तरह के रोगों से बचाव और इलाज के लिए योग का नियमित अभ्यास असरदार हो सकता है। अलग अलग योग, अलग अलग स्वास्थ्य समस्याओं में कारगर साबित हो सकते हैं। कोई एक योग भी कई बीमारियों को ठीक करने में सहायक हैं।
Yoga Tips: इस एक योग से मिलते हैं पांच गजब के फायदे, अभ्यास का भी जाने तरीका
शलभासन के फायदे
- डायबिटीज और प्रोस्टेट ग्लैंड की समस्याओं का सबसे अच्छा इलाज शलभासन का नियमित अभ्यास है।
- रीढ़, गर्दन, छाती और कंधों को मजबूत बनाता है और फेफड़ों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखता है।
- शलभासन पेट की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है।
- जांघों और पैरों के दर्द को ठीक करता है। खासकर जिम या स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
- जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती हैं, उनके लिए भी शलभासन योग फायदेमंद है।
शलभासन के अभ्यास की विधि
स्टेप 1- मैट पर पेट के बल लेट जाएं
स्टेप 2- दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाते हुए खड़े रहें।
स्टेप 3- दोनों हाथों को जांघों के नीचे रखें।
स्टेप 4- गहरी सांस लेते हुए सिर को ऊपर उठाने का प्रयास करें।
स्टेप 5- हाथों व पैरों को भी जमीन से उठाएं।
स्टेप 6- इस स्थिति में पेट जमीन पर और शरीर का ऊपरी व निचला भाग जमीन से ऊपर हवा में उठ जाता है।
स्टेप 7- कुछ देर इसी अवस्था में रहें और वापस पुरानी स्थिति में आ जाएं।
स्टेप 8- फिर पुरानी वाली स्थिति में धीरे-धीरे से आ जाएं।
---------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।