फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन योगासनों के अभ्यास से चेहरे पर आता है निखार, उम्र का भी नहीं चलता पता

Fri, 15 Nov 2024 02:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे चेहरे पर निखार आए और  40-45 की आयु में आप जवान दिखें। 

विज्ञापन
Yoga Tips For Glowing Skin Anti Ageing Yoga Asanas Steps in Hindi
निखरी त्वचा के लिए योग - फोटो : Amar Ujala

Anti Ageing Yoga Asanas Steps: एक बच्चे की त्वचा बेहद कोमल और खूबसूरत होती है। वहीं जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे का निखार कम होने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियां, पिगमेंटेशन,एक्ने और मुहांसे जैसी समस्या आम हो जाती है। लोगों को लगता है कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, स्किन केयर रूटीन से त्वचा में निखार आता है। लेकिन प्राकृतिक तरीके से त्वचा में चमक और निखार के लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है।



योग एक ऐसी क्रिया है जो त्वचा को चमकदार, निखार और बच्चों जैसी बना सकती है। अधिक आयु में भी आपके चेहरे का ग्लो ऐसा होगा कि लोग आपकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। यानी योग एंटी एजिंग का एक विकल्प है। स्वस्थ खानपान और अच्छी जीवनशैली के साथ ही योग के अभ्यास की आदत बना लें। यहां आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे चेहरे पर निखार आए और  40-45 की आयु में आप जवान दिखें। 

Yoga Tips For Glowing Skin Anti Ageing Yoga Asanas Steps in Hindi
हलासन - फोटो : Freepik

हलासन 

इस आसन से त्वचा को ऑक्सीजन मिलती है और टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाएं और सिर के पीछे ले जाएं। इससे चेहरा निखरता है और चेहरे का ग्लो बना रहता है।

Yoga Tips For Glowing Skin Anti Ageing Yoga Asanas Steps in Hindi
शवासन - फोटो : Istock

शवासन

इस आसन से स्ट्रेस दूर होता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है। शरीर और मन को गहरी शांति मिलती है। शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर हाथों और पैरो को फैला लें। स्वाभाविक रूप से सांस लें। जितनी देर चाहें इस मुद्रा में रहें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips For Glowing Skin Anti Ageing Yoga Asanas Steps in Hindi
ताड़ासन - फोटो : adobe

ताड़ासन

इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। यह आसन पूरे शरीर में खिंचाव लाता है और चेहरे की त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में सहायक होता है। 

विज्ञापन
Yoga Tips For Glowing Skin Anti Ageing Yoga Asanas Steps in Hindi
योगासन - फोटो : instagram/malaikaaroraofficial

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed