Yoga Tips: योग शरीर के विभिन्न अंगों और उनकी कार्यक्षमता में सुधार करने में सहायक है, जिसके असर व्यक्ति के आंतरिक और बाहरी शरीर पर दिखता है। वह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहता है। नियमिय योगाभ्यास से मेटाबाॅलिज्म दुरुस्त रहता है और पाचन भी ठीक रहता है। रक्त संचार सुचारू रूप से होता है, जिससे त्वचा पर निखार और रंगत आती है।
Yoga Tips: बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन
अभिनेत्रियां जो 50 की आयु पार कर चुकी हैं, वह सही जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास के जरिए नए उम्र की अभिनेत्रियों की तरह ही खूबसूरत और जवान दिखती हैं।
झुर्रियां कम करने के लिए 7 योगासन
हलासन
- ये आसन त्वचा को डीटॉक्स करने में सहायक है।
- हलासन का अभ्यास रक्त संचार को बेहतर बनाकर त्वचा को चमकदार और टाइट बनाता है।
कैसे करें:
- पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर उठाते हुए सिर के पीछे लेकर जाएं।
- पैरों को जमीन पर टिकाने की कोशिश करें और हाथों को जमीन पर रखें।
- इस मुद्रा में 30-60 सेकंड तक रहें और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
सर्वांगासन
- इस योगासन को एंटी-एजिंग योग क्रिया माना जाता है।
- इसे मदर ऑफ ऑल योगासन कहा जाता है।
- सर्वांगासन का अभ्यास त्वचा की लोच को बढ़ाता है और झुर्रियों को कम करता है।
कैसे करें:
- पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाएं और हाथों से कमर को सहारा दें।
- पूरे शरीर का भार कंधों पर रखें और ठुड्डी को छाती से लगाएं।
- 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।
भुजंगासन
- ये आसन चेहरे की झुर्रियों को कम करने में सहायक है।
- इससे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं।
कैसे करें:
- पेट के बल लेटें और हथेलियों को कंधों के पास रखें।
- सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और गर्दन ऊपर करें।
- इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
मत्स्यासन
- मत्स्यासन त्वचा को टाइट बनाने में मदद करता है।
- यह मुद्रा त्वचा में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर चेहरे पर निखार लाती है।
कैसे करें:
- पीठ के बल लेटें और हाथों को जांघों के नीचे रखें।
- अब सिर को पीछे झुकाएं और छाती को ऊपर उठाएं।
- इस मुद्रा में 20-30 सेकंड तक रहें।