फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: 30 दिन में घटा सकते हैं जांघों की चर्बी, रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास

Mon, 10 Apr 2023 11:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Apr 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
Yoga Poses To Reduce Thigh Fats Exercise for Heavy Thighs News in Hindi
जांघों की चर्बी कम करने के लिए योग - फोटो : Istock

Yoga Poses To Reduce Thigh Fats: शारीरिक गतिविधि कम होने या अधिकतर बैठकर काम करने के कारण मोटापा बढ़ने लगता है। दिनभर बैठकर डेस्क वर्क के कारण निचला शरीर कमजोर होने लगता है। साथ ही हिप्स और जांघों में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। शरीर के ऊपरी हिस्से की तुलना में निचले भाग की चर्बी अधिक होने पर शरीर भारी भरकम दिखने लगता है। मोटापा या चर्बी को कम करने के लिए योग तरह तरह की एक्सरसाइज या योग करते हैं, लेकिन उन्हें सही व्यायाम के बारे में नहीं पता होता है, जिससे शरीर के निचले हिस्से की चर्बी कम होने के साथ ही अपर बाॅडी भी घट जाती है। हिप्स और जांघों को टोन करने के लिए कुछ खास योगासन हैं। चेयर पोज, स्काउट्स, माउंटेन पोज और स्टैंडिंग बैलेंस शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं मोटी जांघों और कूल्हों को टोन करने के लिए असरदार योगासनों के बारे में।

 

Yoga Poses To Reduce Thigh Fats Exercise for Heavy Thighs News in Hindi
उत्कटासन - फोटो : getty images

उत्कटासन

इस आसन को चेयर पोज कहते हैं। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों के बीच थोड़ी जगह रखते हुए सीधा खड़े हो जाएं और हाथों को सामने की ओर फैलाते हुए हथेलियों को नमस्ते मुद्रा में मिलाएं। बाजुओं को ऊपर उठाएं और घुटनों को मोड़ते हुए पेल्विक नीचे करें। टखने और घुटनों को एक सीधी रेखा में संरेखित करते हुए नमस्कार की ओर केंद्रित करें और रीढ़ सीधी रखें।

Yoga Poses To Reduce Thigh Fats Exercise for Heavy Thighs News in Hindi
योग - फोटो : istock

एकपादासन

सीधा खड़े होकर पैरों को कुछ दूरी पर रखें। बाजुओं को ऊपर उठाते हुए हथेलियों को प्रणाम मुद्रा में मिलाएं। पीठ को सीधा रखें और सांस छोड़ते हुए ऊपरी शरीर को फर्श के समानांतर होने तक मोड़ें। इस दौरान बाजुओं को कानों के पास रखते हुए दाहिने पैर को सीधा रखें और धीरे-धीरे पीठ ऊपर उठाएं। अब दाहिने पैर, पेल्विक, ऊपरी शरीर और हाथ को एक सीधी रेखा में ऊपर की ओर उठाएं। नजरों को फर्श पर केंद्रित करते हुए बैलेंस बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses To Reduce Thigh Fats Exercise for Heavy Thighs News in Hindi
वृक्षासन योग - फोटो : istock

वृक्षासन

सीधे खड़े होकर दाहिने पैर को फर्श से उठाएं और शरीर के वजन को बाएं पैर पर संतुलित करें। दाहिने पैर को भीतरी जांघ पर रखते हुए हथेलियों से सहारा दें। संतुलन बनाते हुए हथेलियों को प्रणाम मुद्रा में मिलाएं और प्रणाम को आसमान की तरह उठाएं। इस योग को दोहराएं।

विज्ञापन
Yoga Poses To Reduce Thigh Fats Exercise for Heavy Thighs News in Hindi
Yoga - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed