{"_id":"6433a0e9bc92e3edfb06dc58","slug":"on-scanning-the-qr-code-the-idols-of-mahakal-lok-were-reciting-shiva-katha-devotees-happy-2023-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahakal Lok: QR कोड स्कैन करते ही महाकाल लोक की मूर्तियां सुना रहीं शिव कथा, नई व्यवस्था से श्रद्धालु खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Lok: QR कोड स्कैन करते ही महाकाल लोक की मूर्तियां सुना रहीं शिव कथा, नई व्यवस्था से श्रद्धालु खुश
Mon, 10 Apr 2023 11:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
QR कोड स्कैन करते ही प्रतिमाएं सुना रहीं शिव गाथा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जैन के श्री महाकाल लोक में स्थापित भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का कथा संदर्भ अब क्यू आर कोड को स्कैन करते ही मिलने लगा है। इसके लिए श्रद्धालुओं के पास दो विकल्प हैं। एक, मूर्ति के सामने लगी पट्टिका पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कीजिए। दूसरा, अपने मोबाइल में ऑडियो गाइड के रूप में उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा लांच किया 'यूएमए' नाम का एप डाउनलोड कर लीजिए। जिसके बाद उस मूर्ति की कथा पढ़ने और सुनने की सुविधा है।
नई व्यवस्था से श्रद्धालु खुश
- फोटो : अमर उजाला
सभी भाषाओं में मिलेगी जानकारी
कंपनी के सीईओ आशीष पाठक ने बताया कि 'यूएमए' एप को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही गुजराती, मराठी, अंग्रेजी में भी कथा सुनने की यह सुविधा मिल पाएगी।
पीएम ने देश को समर्पित किया था महाकाल लोक
11 अक्टूबर 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल कॉरीडोर का लोकार्पण किया था, जिसके बाद महाकाल लोक में बनाए गए म्यूरल और मूर्तियों पर भगवान शिव की महिमा और उनसे जुड़ी पौराणिक गाथाओं को अवगत करवाने के लिए क्यूआर कोड के ऑडियो डिवाइस के माध्यम से इसे अलग-अलग भाषाओं में सुन सके इस हेतु स्मार्ट सिटी और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति प्रयासरत थी।

उमा एप डाउनलोड कर सुनी जा सकती हैं शिव कथाएंं
- फोटो : अमर उजाला
एप्लिकेशन करना होगा डाउनलोड
महाकाल लोक में मूर्तियों व म्यूरल के नीचे सम्बन्धित कथाएं भी अंकित की गई हैं, इसके बारे में जानने के लिए क्यूआर कोड भी बनाये गये हैं, जिन्हें मोबाइल से स्कैन कर उसके बारे में या उससे जुड़ी जानकारी सुनी जा सकती है, ये अपने आप में काफी अनूठा प्रयोग है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी समय से उत्सुकता थी। अब ये सब जानकारी ऑडियो फॉर्मेट में है। इसके लिए उमा नाम का एक एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद मूर्ति या म्यूरल पर जो कोड हैं उसे स्कैन कर उसके बारे में ऑडियो फॉर्मेट में आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है।
मोबाइल नहीं तो ऑडियो डिवाइस देगा जानकारी
यदि आप महाकाल कॉरीडोर के दर्शन करने गए हैं और आपके पास मोबाइल नहीं है तो आप परेशान ना हों श्रद्धालु महाकाल मंदिर ऑफिस से न्यूनतम शुल्क देकर एक खास ऑडियो डिवाइस ले सकते हैं, इस डिवाइस में भी स्कैन करने का ऑप्शन होगा

कहानी बड़ी सुनना है या छोटी यह भी है ऑप्शन
- फोटो : अमर उजाला
कहानी बड़ी सुनना है या छोटी यह भी है ऑप्शन
प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक श्रद्धालुओं को भगवान शिव के बारे में सुनने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते ही ये भी च्वाइस मिलेगा कि वो बड़ी या छोटी कहानी सुनना चाहते हैं, इसके लिए 500 डिवाइस महाकाल मंदिर में लगाए गए है। चित्रों के नीचे सम्बन्धित कथाएं भी अंकित की गई हैं। क्यूआर कोड भी बनाये गये हैं, जिन्हें मोबाइल से स्कैन कर कथा सुनी जा सकती है।