फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: ठंड में घुटनों के दर्द की बढ़ जाती है समस्या, योगासनों के अभ्यास से इसमें पा सकते हैं आराम

Sun, 15 Jan 2023 12:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
yoga Poses for Reducing Knee Pain in Winter, best yoga tips for arthritis pain relief
जोड़ों में दर्द की समस्या - फोटो : istock

सर्दियों का यह मौसम कई प्रकार से सेहत के लिए समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। यह मौसम न सिर्फ हृदय की सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण है साथ ही यह उन लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला मौसम है जो पहले से ही घुटनों में दर्द से परेशान हैं। डॉक्टर बताते हैं, ठंड के मौसम में आपके टेंडन, मांसपेशियां, जोड़ के ऊतक सूज सकते हैं, जिसके कारण घुटने में दर्द की समस्या इस मौसम में अधिक देखी जाती रही है। जिन लोगों को पहले से ही आर्थराइटिस की समस्या रही है, उनके लिए सर्दियों का यह मौसम जटिलाओं को बढ़ाने वाला माना जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके सेहत को ठीक रखने, विशेषकर घुटने और गठिया के कारण होने वाले दर्द को कम करने में विशेष लाभ पाया जा सकता है। योग मांसपेशियों की जकड़न को कम करके रक्त के संचार को बढ़ावा देने में मददगार हैं, जिससे दर्द को कम किया जा सकता है।

इतना ही नहीं नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत आर्थराइटिस के जोखिमों को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं इसके लिए किन योगासनों से लाभ पाया जा सकता है?

yoga Poses for Reducing Knee Pain in Winter, best yoga tips for arthritis pain relief
आर्थराइटिस की समस्या और बचाव के तरीके - फोटो : istock

ऑस्टियोआर्थराइटिस में भी योग से लाभ

साल 2016 में अध्ययनों की समीक्षा में शोधकर्ताओं ने पाया कि योग के अभ्यास की आदत ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या को कम करने में भी लाभकारी है। अध्ययनों में प्रतिभागियों ने दो सप्ताह में ही दर्द से राहत और कार्यात्मक सुधार का अनुभव किया। इस आधार पर शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि योग, घुटनों के दर्द से राहत दिलाने और गतिशीलता में सुधार का एक बेहतर उपाय हो सकता है। गठिया और घुटनों के सामान्य दर्द को कम करने में इससे विशेष लाभ पाया जा सकता है। 

आइए जानते हैं कि विशेषज्ञ किन आसनों को लाभकारी मानते हैं।

yoga Poses for Reducing Knee Pain in Winter, best yoga tips for arthritis pain relief
वॉरियर पोज का अभ्यास - फोटो : istock

वॉरियर पोज से मिलता है आराम

वॉरियर पोज के नियमित अभ्यास की आदत बनाने से घुटनों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। योग के अभ्यास से जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों के अतिरिक्त दबाव को कम किया जा सकता है और यह रक्त के संचार को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। वॉरियर पोज के दौरान संतुलित मुद्रा में खड़े होने के अभ्यास से  घुटने के आसपास की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और दर्द को कम किया जा सकता है। वॉरियर पोज शरीर की सभी बड़ी मांसपेशियों के लिए लाभकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga Poses for Reducing Knee Pain in Winter, best yoga tips for arthritis pain relief
ब्रिज पोज योग गठिया में फायदेमंद - फोटो : istock

सेतुबंधासन योग से दर्द में लाभ

घुटनों के लिए  सेतुबंधासन योग के अभ्यास को शोधकर्ताओं ने काफी लाभकारी पाया है। ग्लूट्स को एंगेज करने के साथ एड़ी के माध्यम शरीर को ऊपर उठाने के इस अभ्यास के दौरान शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है। कमर-पीठ दर्द की समस्या को कम करने के साथ आर्थराइटिस के जोखिमों से बचाने में भी नियमित रूप से सेतुबंधासन योग को फायदेमंद पाया गया है।




-----------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed