फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन योगासनों को अपनाकर माइग्रेन के दर्द से मिलेगी राहत

Sun, 20 Oct 2019 09:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 20 Oct 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
yoga for Migraine pain relief
- फोटो : pixa

माइग्रेन की बीमारी नाड़ीतंत्र की विकृति से उत्पन्न होती है। इसमें बार-बार सिर के आधे भाग में दर्द होने लगता है। यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि यह आधे भाग में होती है जिसकी अवधि दो घंटे से लेकर दो दिन तक की होती है। माइग्रेन की बीमारी  उल्टी होना, जी मिचलाना तथा शारीरिक गतिविधियों के साथ दर्द बढ़ने लगता है।



अक्सर लोग माइग्रेन की बीमारी का उपचार दवाइयों से करते हैं। लेकिन दवाइयों के अलावा भी योग करके माइग्रेन के दर्द को कम किया जा सकता है। कुछ योगासन है जिनके नियमित अभ्यास से आप माइग्रेन के दर्द को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये आसन। 

yoga for Migraine pain relief
- फोटो : yogainstantly.in
सेतुबंधासन

यह आसन माइग्रेन के दर्द को कम करने में सहायक है। इस आसन को करने से हमारा मस्तिष्क शांत होने लगता है , जिसके कारण व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है। सेतुबंधासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद अपने हाथों से अपनी कमर पकड़ लें। अपने कंधे और गर्दन को जमीन पर टिकाकर रखें और धीरे -धीरे अपने कूल्हें और पैर ऊपर की ओर उठा लें। कुछ देर इस अवस्था में बने रहे। 

yoga for Migraine pain relief
- फोटो : social media
पद्मासन 

पद्मासन  की अवस्था में बैठे रहने से मन को शांति की प्राप्ति होती है, जिससे सिर का दर्द खत्म होने लगता है। पद्मासन को करने के लिए पैरों को फैलाकर जमीन पर सीधे बैठ जाएं। इसके बाद अपने दाएं घुटने को मोड़कर अपने बाएं जांघ पर रख लें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके तलवे ऊपर की ओर होने चाहिए। अब इस प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ दोहराएं। अब ज्ञान मुद्रा की अवस्था में बैठकर गहरी सांस लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for Migraine pain relief
बालासन

माइग्रेन की स्थिति में बालासन एक बेहद ही फायदेमंद आसन है। यह आसन नाड़ी तंत्र को शांत रखता है और प्रभावी रूप से माइग्रेन में होने वाली पीड़ा को कम करता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले आप व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने माथे को जमीन पर लगा लें।

अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी जांघो से अपनी छाटी पर दबाव डालें। इस अवस्था में आप 2-4 मिनट तक रह सकते हैं। इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है। शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है। जिसकी वजह से आप अच्छी नींद ले पाते हैं। 

विज्ञापन
yoga for Migraine pain relief
- फोटो : yoga
पाद हस्तासन

पाद हस्तासन भी माइग्रेन के दर्द में काफी लाभदायक आसन है। पादहस्तासन के लिए आपको सीधे खड़े होने की जरूरत है। अपने कूल्हों से झुके और अपनी अंगुलियों के साथ अपने पैरों को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड के लिए ऐसे ही रहें और फिर इन्हें मुक्त कर दें। नीचे की ओर झुकने पर पेट पर दबाव पड़ता है जिससे पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed