Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Gardening Tips how to grow amla plant in pot at home gamle mein amla kaise ugaen

गार्डनिंग टिप्स: गमले में आसानी से उगाएं आंवला, जानें पौधा लगाने से लेकर देखभाल तक का तरीका

Fri, 13 Nov 2026 08:36 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 13 Nov 2026 08:36 PM IST
सार

How To Grow Amla Plant In Pot: सर्दियों के मौसम में आंवले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में बाजार से महंगे दामों पर आंवला खरीदने के बजाय आप इसे घर की बालकनी या छत पर गमले में भी उगा सकते हैं। 

विज्ञापन
Gardening Tips how to grow amla plant in pot at home gamle mein amla kaise ugaen
गमले में आंवला उगाने का आसान तरीका - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gamle Mein Amla Kaise Ugaen: आंवला पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसे खासतौर पर सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है। इसमें विटामिन C समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि लोग इसे अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल करते हैं। कोई आंवले का जूस पीना पसंद करता है, तो कोई इसका मुरब्बा, अचार और कैंडी खाता है। हालांकि, बाजार में इसकी बढ़ती मांग के चलते कई बार यह महंगे दामों पर मिलता है। ऐसे में अगर आप चाहें, तो बाजार से खरीदने के बजाय घर की बालकनी या छत पर गमले में भी आंवले का पौधा उगा सकते हैं।

विज्ञापन

 

 


अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी, छत या थोड़ी खाली जगह उपलब्ध है, तो आप वहां गमले में आंवले का पौधा उगा सकते हैं। इसके लिए बड़े बगीचे या खेत की जरूरत नहीं होती। सही किस्म के पौधे का चुनाव करने के साथ अच्छी मिट्टी, खाद और नियमित देखभाल का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं घर पर गमले में आंवले का पौधा लगाने का सही तरीका और इसकी देखभाल से जुड़ी जरूरी बातें।

विज्ञापन




गार्लिक गार्डनिंग टिप्स: छत या बालकनी में गमले के अंदर कैसे उगाएं लहसुन? बस इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह लगाएं गमले में आंवले का पेड़
 

  • आंवले के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे पहले सही और स्वस्थ पौधे का चयन करना जरूरी है। इसके लिए किसी विश्वसनीय नर्सरी से अच्छी क्वालिटी का पौधा खरीदें। पौधा खरीदते समय उसकी पत्तियों और तने की अच्छी तरह जांच करें। ध्यान रखें कि पौधे पर किसी तरह के कीट या बीमारी के लक्षण न हों, ताकि वह बेहतर तरीके से विकसित हो सके।

 

 

  • आंवले के पौधे की बेहतर ग्रोथ के लिए सही मिट्टी और गमले का चुनाव करना भी जरूरी है। इसके लिए ऐसा गमला लें, जिसमें पौधे की जड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। साथ ही, गमले में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। अब गमले में काली मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को अच्छी तरह मिलाकर भर दें। ध्यान रखें कि मिट्टी को बहुत अधिक न दबाएं, ताकि पौधे की जड़ों को विकसित होने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।

 

 

  • गमले में मिट्टी तैयार करने के बाद उसके बीच में पौधे की जड़ों के आकार के अनुसार जगह बनाएं। अब आंवले के पौधे को सावधानीपूर्वक गमले में लगाएं और चारों तरफ से मिट्टी डालकर हल्के हाथों से दबा दें। इसके बाद पौधे में थोड़ा पानी डालें। इस दौरान ध्यान रखें कि पौधे को लगाते समय उसकी जड़ों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।

 

 

  • आंवले के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए सही जगह का चुनाव करना भी जरूरी है। गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पौधे को पर्याप्त धूप मिल सके। इसके लिए आप छत या बालकनी का चुनाव कर सकते हैं। हालांकि, तेज गर्मी और लू के दौरान पौधे को सीधी धूप से बचाना भी जरूरी है, ताकि उसकी पत्तियों और जड़ों को नुकसान न पहुंचे।

 

 

  • आंवले के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित रूप से पानी देना जरूरी है। इसके लिए गमले की मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखें। गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए समय-समय पर उसकी जांच करते रहें और जरूरत के अनुसार पानी दें। हालांकि, ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो, क्योंकि इससे पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

 

 

  • आंवले के पौधे को कीटों से बचाना भी उसकी अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है। कई बार कीड़ों के प्रकोप से पौधे की पत्तियां खराब होने लगती हैं और विकास भी प्रभावित होता है। ऐसे में पौधे को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए नीम के तेल का स्प्रे किया जा सकता है। इससे कीटों के प्रकोप को कम करने में मदद मिल सकती है।

 

 

  • आंवले के पौधे को स्वस्थ रखने और उसकी बेहतर ग्रोथ के लिए नियमित रूप से खाद देना भी जरूरी है।इसके लिए हर महीने पौधे की मिट्टी में एक मुट्ठी अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं। खाद डालने के बाद मिट्टी की हल्की गुड़ाई भी कर सकते हैं, ताकि खाद मिट्टी में अच्छी तरह मिल जाए और पौधे को पोषक तत्व मिल सकें।

 



गमले में आंवला उगाते समय इन जरूरी बातों का रखें ख्याल

 

  • पौधे को तेज हवा और भारी बारिश से बचाकर रखें।
  • गमले में पानी जमा न होने दें।
  • समय-समय पर सूखी और खराब पत्तियों को हटा दें। 
  • पौधे में कीड़े या बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत देखभाल करें। 
  • फल आने के लिए धैर्य रखें।
  •  पौधे की किस्म और उसकी उम्र के हिसाब से फल आने में समय लग सकता है। 


 

गार्डनिंग टिप्स: बाजार से धनिया खरीदने की जरूरत होगी कम, गमले में ऐसे उगाएं ढेर सारा हरा धनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed