फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: लिवर को स्वस्थ रखने में इन योगासनों को माना जाता है लाभदायक, विशेषज्ञों का दावा

Wed, 13 Oct 2021 12:10 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 13 Oct 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
yoga for liver health, how to make liver strong by yoga
लिवर को स्वस्थ कैसे रखें - फोटो : iStock

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर को शरीर का पावरहाउस कहा जाता है। प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और पित्त के उत्पादन से लेकर विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट के भंडारण तक, यह अंग शरीर के लिए कई अति महत्वपूर्ण कार्यों को करता है। डॉक्टरों के मुताबिक पेट और आंतों से निकलने वाला सारा खून लिवर से होकर गुजरता है। लिवर इस रक्त को संसाधित करने, उनमें पोषक तत्वों को शामिल करने का कार्य करता है। इसके अलावा लिवर से कई प्रकार के हार्मोन का भी स्राव होता है जिन्हें स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है लिवर के स्वास्थ्य में होने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक खान-पान को ठीक रखने के साथ कुछ योगसनों का अभ्यास करके शरीर के इस सबसे महत्वपूर्ण अंग को स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।

yoga for liver health, how to make liver strong by yoga
शलभासन के फायदे - फोटो : istock

शलभासन योग
योग विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर में होने वाली तमाम तरह की समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए शलभासन योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। यह योगासन पेट की समस्याओं को भी दूर करता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले चटाई पर पेट के बल लेट जाएं।  दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथों को कमर के पास रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान घुटनों को मोड़े नहीं, अब दाएं पैर को नीचे रखें। इसी प्रक्रिया को अपने बांये पैर के साथ दोहराएं। इस प्रकिया को करते समय हाथों को स्थिर रखें। अब सांस लेते हुए अपने दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। इस आसन का अभ्यास रोजाना चार-दस मिनट तक कर सकते हैं।

yoga for liver health, how to make liver strong by yoga
बालासन योग के फायदे - फोटो : Pixabay

चाइल्ड पोज (बालासन योग)
लिवर के स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के साथ तमाम तरह के हार्मोन के स्राव को नियंत्रित रखने में चाइल्ड पोज योगासन के लाभ के बारे में पता चलता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह योगासन लिवर के कार्यों को ठीक रखने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। इस योगाभ्यास को करने के लिए मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब श्वास अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें। श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों और सिर को ज़मीन पर टिकाएं। लंबी श्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। रोजाना इस अभ्यास को करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for liver health, how to make liver strong by yoga
कपालभाति योग के लाभ - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम
तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि प्राणायाम, लिवर सिरोसिस, पीलिया, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लीवर के स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायक हो सकता है।इस आसन को करने के लिए भी सबसे पहले शरीर को एकदम से सीधा रखते हुए ध्यानपूर्वक में बैठ जाएं । इसके बाद एक गहरी श्वास लें। अब इसे नाक से तेजी से छोड़ें, इसमें झटके से पेट को अंदर की ओर ले जाएं। सांस छोड़ते समय नाक से छक की आवाज़ होगी। इस क्रिया को कम से कम 10 मिनट तक करते रहें। 

विज्ञापन
yoga for liver health, how to make liver strong by yoga
बो पोज योग के लाभ - फोटो : pixabay

धनुषासन योग के लाभ
धनुषासन योग को बो-पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन फैटी लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए अद्भुत काम करता है। यह लीवर को उत्तेजित करने के साथ मजबूती देता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले आपको पेट के बल लेटना है और अपने घुटनों को अपने कूल्हों की ओर मोड़ना है। अब अपने हाथों से अपने टखनों को पकड़ें। अब अपने पैरों और बाजुओं को जितना हो सके ऊपर उठाएं और अपना चेहरा ऊपर रखें। जब तक आप कर सकते हैं तब तक इस मुद्रा में बने रहने का प्रयास करें।



--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed