फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बालों की ग्रोथ कम है तो करें इन योगासनों का अभ्यास, दिख सकता है बेहतर असर

Tue, 11 Apr 2023 11:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 11 Apr 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Yoga for Hair Growth Know List of Exercises to Grow Hair Faster News in Hindi
लंबे और घने बालों के लिए योगासन - फोटो : istock

Yoga Tips For Hair Growth: विशेषज्ञ योग को सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। बढ़ती उम्र में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जिससे बचने या राहत पाने के लिए योग कर सकते हैं। वहीं बिगड़ी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और खराब खानपान के कारण कम उम्र के लोगों को बढ़ती उम्र वाली बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र में बाल झड़ना, बालों की ग्रोथ न होना, बालों का काला रंग सफेद होना आम समस्या है। लेकिन इन दिनों कम उम्र के लोग भी बालों की समस्या से परेशान हैं। बालों की ग्रोथ अच्छी करने और काले घने बाल की चाह में लोग तरह तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। ये प्रोडक्ट्स नुकसान भी पहुंचा सकते है।



योग विशेषज्ञ बालों की समस्या के समाधान के लिए योगासनों के अभ्यास का असरदार मानते हैं। योग बालों को काला, घना करने और हेयर फॉल की समस्या को कम करने में भी सहायक हैं। यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो हेयर फॉल रोकने में भी फायदेमंद हो सकते हैं।

Yoga for Hair Growth Know List of Exercises to Grow Hair Faster News in Hindi
उत्तानासन - फोटो : istock

उत्तानासन

बालों की ग्रोथ के लिए उत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसे कैमल पोज कहते हैं। इस आसन को करने से सिर तक ऑक्सीजन के स्तर और रक्त प्रवाह की स्थिति को बेहतर बनाता है।

उत्तानासन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों को मिलाकर सीधा खड़े हो जाएं और अपने हाथों को जितना हो सके उतना ऊपर की ओर उठाएं। सांस लें और छोड़ते हुए नीचे की ओर आते हुए जमीन को छुएं। चेहरा घुटनों से सटाएं और इसी अवस्था में कुछ देर रहें। जितना हो सके उतना ही अभ्यास करें, जबरदस्ती खुद के शरीर को दबाव न डालें।

Yoga for Hair Growth Know List of Exercises to Grow Hair Faster News in Hindi
मत्स्यासन - फोटो : istock

मत्स्यासन

इस आसन को फिश पोज कहते हैं। बालों की ग्रोथ तेज करने के साथ ही उनकी सेहत के लिए यह योग बहुत असरदार है। इस आसन को करने से सिर तक ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचता है।

मत्स्यासन करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए पद्मासन में बैठकर धीरे धीरे पीछे झुकें और पीठ के बल लेट जाएं। अपने दाएं हाथ से बाएं पैर और बाएं हाथ से दाएं पैर को पकड़ें। कोहनियों को जमीन पर टिकाएं और घुटनों को जमीन से सटाएं। सांस लेते समय सिर को पीछे की ओर उठाएं। इस अवस्था में धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। फिर शुरूआती अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga for Hair Growth Know List of Exercises to Grow Hair Faster News in Hindi
शीर्षासन - फोटो : iStock

शीर्षासन

कई शारीरिक समस्याओं और हेयर ग्रोथ के लिए शीर्षासन का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से सिर तक रक्त प्रवाह बेहतर होने लगता है और बाल झड़ने व पतला होने की समस्या कम होने लगती है। इस आसन के अभ्यास से हेयर ग्रोथ भी अधिक होती है।

शीर्षासन के अभ्यास का तरीका

इस आसन को करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए सिर के पीछे ले जाएं और सिर के पीछे ले जाएं। नीचे झुकते हुए सिर को जमीन पर रखें और खुद को बैलेंस करते हुए पैरों को ऊपर की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपको उल्टा या सिर के बल खड़ा होना है। कुछ वक्त इसी अवस्था में रहें, फिर आराम की अवस्था में आ जाएं।
 

विज्ञापन
Yoga for Hair Growth Know List of Exercises to Grow Hair Faster News in Hindi
हेयर केयर - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed