फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: बार-बार बीमार पड़ने वालों को इन आसनों से मिलेगा लाभ, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक

Fri, 08 Apr 2022 11:27 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Apr 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
yoga asana practice benefits for good health in hindi, best yoga for overall health
मौसम के साथ होने वाली बीमारियां - फोटो : Pixabay

क्या आप भी अक्सर बीमार हो जाते हैं? मौसम बदलने, तेज धूप, तेज गर्मी या जरा सी भी प्रतिकूल परिस्थितियां आपको सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे संक्रमण का शिकार बना देती हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह आपकी कमजोर इम्युनिटी का संकेत हो सकता है। जिन लोगों के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, उन्हें अधिक बीमार पड़ने का खतरा अधिक हो सकता है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी कितनी आवश्यक है, यह हम सभी भली-भांति समझ चुके हैं। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली आपमें कोरोना के अलावा भी कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा देती है यही कारण है कि सभी लोगों को अपनी इम्युनिटी को मजबूती देने वाले प्रयास लगातार करते रहने चाहिए। 



अध्ययनों से पता चलता है कि दैनिक जीवन में आहार को पौष्टिक रखने के साथ यदि नियमित रूप से व्यायाम किया जाए तो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखा जा सकता है। कई योगासन भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। योगासन शरीर की सक्रियता और मानसिक एकाग्रता को बूस्ट देने के साथ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। आइए शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक ऐसे ही योगासनों के बारे में जानते हैं।

yoga asana practice benefits for good health in hindi, best yoga for overall health
बालासन योग के कई लाभ - फोटो : Pixabay

बालासन (चाइल्ड पोज)
बालासन योग का अभ्यास जितना सरल और शरीर को आराम देने वाला माना जाता है, शरीर के उसके कई तरह के विशेष लाभ हो सकते हैं। आपकी पीठ के निचले हिस्से से तनाव को मुक्त करने के साथ थकान को दूर करने, मूड को ठीक रखने और दिमाग को अलर्ट बनाए रखने में इस अभ्यास को काफी कारगर माना जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में इसका अभ्यास आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। जो लोग बार-बार बीमार हो जाते हैं उन्हें इस योग से काफी लाभ मिल सकता है। 

yoga asana practice benefits for good health in hindi, best yoga for overall health
शरीर के लिए भुजंगासन के लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन योग के हैं कई फायदे
भुजंगासन या कोबरा योग को विशेषकर पीठ और कमर की समस्याओं में काफी कारगर अभ्यास माना जाता है, वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह शरीर के अन्य अंगों को भी उत्तेजित करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। फेफड़ों को खोलने के साथ, आपकी रीढ़ को मजबूत करने और ऊर्जा को बढ़ावा देने में इसके लाभ देखे गए हैं। लिवर और पेट के साथ अन्य अंगों को स्वस्थ रखते हुए पाचन में सुधार करने में भी इसका अभ्यास आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga asana practice benefits for good health in hindi, best yoga for overall health
वीरभद्रासन योग का रोजाना अभ्यास जरूरी - फोटो : Istock

वीरभद्रासन योग
वीरभद्रासन योग का अभ्यास अपेक्षाकृत थोड़ा कठिन है पर इसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इस योग के दौरान आपको ध्यान केंद्रित करने और अधिक शक्ति का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। जैसे-जैसे आपका शरीर इसका अभ्यस्त होता जाता है, यह शरीर के लचीलेपन और इम्युनिटी पावर, दोनों को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है। वीरभद्रासन योग के शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए लाभ देखे गए हैं। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed