Oral Health Day 2025: आज विश्व ओरल हेल्थ दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मुंह की सफाई, दांतों की मजबूती और चमक के लिए लोगों को प्रेरित करना है। स्वस्थ और चमकते दांत न केवल आपकी मुस्कान को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि संपूर्ण सेहत के लिए जरूरी होते हैं। दांतों की सेहत केवल स्वच्छता से ही नहीं, बल्कि सही खान पान और योगाभ्यास से भी संबंधित है। योगासन न केवल दांतों को मजबूत बनाते हैं बल्कि मसूड़ों की समस्याओं और जबड़ों के दर्द से भी राहत दिलाते हैं। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो दांतों की मजबूती, उसकी सेहत के लिए असरदार हो सकते हैं।
World Oral Health Day 2025: दातों की सेहत के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास
योगासन न केवल दांतों को मजबूत बनाते हैं बल्कि मसूड़ों की समस्याओं और जबड़ों के दर्द से भी राहत दिलाते हैं। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो दांतों की मजबूती, उसकी सेहत के लिए असरदार हो सकते हैं।
सिंह मुद्रा
इसे अंग्रेजी में Lion Pose कहते हैं। इस मुद्रा का अभ्यास दांतों, मसूड़ों और जबड़ों की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सिंहासन के अभ्यास के लिए वज्रासन में बैठकर दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। गहरी सांस लेते हुए मुंह खोलकर जीभ को जितना संभव हो बाहर निकालें। "हा" की ध्वनि करते हुए सांस छोड़ें। इसे 5-7 बार दोहराएं।
World Oral Health Day: क्या आप भी इन आदतों से दांत कर रहे हैं खराब? आज से ही कर लें सुधार
भ्रामरी प्राणायाम
यह प्राणायाम मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और दांतों को मजबूत बनाता है। इसके अभ्यास के लिए आरामदायक मुद्रा में बैठकर आंखें बंद कर लें। अब कानों पर अंगूठे और बाकी उंगलियां आंखों पर हल्के से रखें। गहरी सांस लें और सांस छोड़ते समय "हम्म्म" की ध्वनि करें। इस प्रक्रिया को 5 से 7 बार दोहराएं।
कपालभाति प्राणायाम
कपालभाति प्राणायाम शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे मसूड़ों की सूजन और संक्रमण कम होता है। इसके अभ्यास के लिए सुखासन या पद्मासन में बैठकर पेट को अंदर खींचते हुए तेजी से सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को लगातार 30-50 बार दोहराएं। कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास रोजाना 5 मिनट करें।
Sunita Williams: गीता का पाठ-समोसे का स्वाद, जानें सुनीता विलियम्स के बचपन के शौक और कहानी
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।