फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Oral Health Day: क्या आप भी इन आदतों से दांत कर रहे हैं खराब? आज से ही कर लें सुधार

Thu, 20 Mar 2025 09:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 20 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

कई बार हम अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत हमेशा मजबूत और स्वस्थ रहें, तो इन 5 आदतों को आज ही बदल लें।
 

विज्ञापन
World Oral Health Day 2025 Change These Five Habits from Today for Strong and Healthy Teeth
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे - फोटो : Adobe

World Oral Health Day 2025 : हर साल 20 मार्च को विश्व स्तर  पर ओरल हेल्थ दिवस मनाया जाता है। यह दिन ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाते हैं। ओरल हेल्थ आम समस्या होती जा रही है। इस दिन को मनाते हुए मुंह की सफाई, दांतों की मजबूती और चमक के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। स्वस्थ और चमकते दांत न केवल आपकी मुस्कान को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि संपूर्ण सेहत के लिए भी बेहद जरूरी होते हैं। कई बार हम अनजाने में ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत हमेशा मजबूत और स्वस्थ रहें, तो इन 5 आदतों को आज ही बदल लें।


 

World Oral Health Day 2025 Change These Five Habits from Today for Strong and Healthy Teeth
अत्यधिक मीठा खाने की आदत - फोटो : istock

 अधिक मीठा और एसिडिक फूड से बचें

ज्यादा मीठा और एसिडिक फूड, जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, कैंडी और जूस, दांतों की ऊपरी परत (इनामेल) को कमजोर कर सकते हैं। इनकी अधिकता से कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है।

World Oral Health Day 2025 Change These Five Habits from Today for Strong and Healthy Teeth
ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए करें? - फोटो : freepik

ब्रश करने का सही तरीका अपनाएं

सिर्फ ब्रश करना ही जरूरी नहीं, बल्कि सही तरीके से ब्रश करना भी महत्वपूर्ण है। दिन में दो बार (सुबह और रात) हल्के हाथों से ब्रश करें और सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Oral Health Day 2025 Change These Five Habits from Today for Strong and Healthy Teeth
माउथवॉश - फोटो : Freepik.com
माउथवॉश की आदत

सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं होता, इसलिए फ्लॉसिंग और माउथवॉश का भी इस्तेमाल करें। फ्लॉसिंग से दांतों के बीच फंसे छोटे-छोटे कण निकल जाते हैं और माउथवॉश बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
World Oral Health Day 2025 Change These Five Habits from Today for Strong and Healthy Teeth
दांतों से नाखून चबाना - फोटो : istock

दांतों का टूल्स की तरह इस्तेमाल

कई लोग तनाव या आदत के कारण नाखून चबाते हैं या दांतों से बोतल या पैकेट खोलते हैं। यह आदतें आपके दांतों को कमजोर बना सकती हैं और दांतों में दरार भी आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed