{"_id":"69d1f21ca3267f26260def56","slug":"world-health-day-2026-best-yoga-poses-for-heart-health-to-stomach-health-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Health Day 2026: हृदय से लेकर पेट तक.....संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखते हैं ये योगासन","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
World Health Day 2026: हृदय से लेकर पेट तक.....संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखते हैं ये योगासन
Sun, 05 Apr 2026 12:30 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:30 PM IST
सार
World Health Day 2026: हर साल 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके पेट से लेकर आपके हृदय तक को सुरक्षित रखते हैं।
विज्ञापन
संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखते हैं ये योगासन
- फोटो : अमर उजाला
World Health Day 2026: हर साल 7 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी सेहत हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में योग और साधारण एक्सरसाइज हमारे जीवन में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।
संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखते हैं ये योगासन
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के लिए बेहतरीन व्यायाम है। इसे रोज़ाना करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हृदय की धड़कन नियमित रहती है और मानसिक तनाव कम होता है। अभ्यास के दौरान हर मुद्रा पर गहरी सांस लें और धीरे-धीरे शरीर को मोड़ें। इसे सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा माना जाता है।

- फोटो : Adobe
भुजंगासन
भुजंगासन पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इस आसन में पेट के बल लेटकर हाथों की मदद से ऊपरी शरीर उठाना होता है। यह हृदय स्वास्थ्य और रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए भी लाभकारी है। ध्यान रखें कि कमर पर अत्यधिक दबाव न पड़े।

- फोटो : istock
वृक्षासन
वृक्षासन संतुलन और घुटनों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। इस आसन में एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को ऊपर उठाकर घुटने के पास टिकाना होता है। हाथों को ऊपर उठाकर ध्यान केंद्रित करें। यह मानसिक शांति और स्थिरता भी देता है।

- फोटो : Freepik
अर्ध मत्स्येन्द्रासन
अर्ध मत्स्येन्द्रासन पेट की मांसपेशियों और पाचन शक्ति के लिए बेहद उपयोगी है। इस आसन में शरीर को मोड़कर एक पैर को दूसरे पैर के पास रखा जाता है और हाथों से सहारा लिया जाता है। इसे खाने के 2 घंटे बाद करना उचित है।