परिवार और ऑफिस के बीच फंसकर कामकाजी महिलाएं गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रही हैं। लेकिन अगर इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आप सेहतमंद रहेंगी। इन बीमारियों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
{"_id":"5afa86344f1c1beb408b55f6","slug":"working-women-health-alert-dehradun-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्किंग वुमन को गिरफ्त में ले रही हैं 6 गंभीर बीमारियां, इन बातों को ध्यान में रखकर रहेंगी सेहतमंद","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
वर्किंग वुमन को गिरफ्त में ले रही हैं 6 गंभीर बीमारियां, इन बातों को ध्यान में रखकर रहेंगी सेहतमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 May 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
डिप्रेशन
देहरादून के डॉक्टर विनीत काला ने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक तनाव की चपेट में आती है। इसका एक कारण यह भी है कि महिलाओं के पास जॉब के अलावा भी कई जिम्मेदारियां होती है। उन पर इसे अच्छी तरह निभाने का भी दबाव रहता है। महिलाओं को चाहिए कि अपने जिम्मे केवल उतना ही काम लें, जितना वो आसानी से निपटा सकें ताकि उन्हें बेवजह का तनाव न लेना पड़े। इसके अलावा पूरी नींद लें और एक्सरसाइज करें। डिप्रेशन से गुजर रही महिलाओं को ऐसे व्यक्ति से बात करना जिनपर वे भरोसा करती हैं।
obese
- फोटो : मोटापा
वर्किंग महिलाओं के लिए वजन बढ़ने की समस्या से दूर रहना मुश्किल हो जाता है। यदि महिला का वजन ज्यादा है तो दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। वजन घटाने के लिए आप पानी खूब पिएं और जरूरत के हिसाब से प्रोटीन लें। खाने पर ध्यान दें। नियमित रूप से व्यायाम करें। ज्यादा मसालेदार और तले हुए भोजन का सेवन न करें। अधिक मात्रा में मीठे या नामक का सेवन न करें। गरम पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर उसका सेवन करते है तो आपको अपना वजन घटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
migraine
माइग्रेन एक प्रकार का मस्तिष्क विकार है, जिसमें सिरदर्द होता है। इस में सिर में एकतरफा दर्द होता है। ये बीमारी किसी को भी हो सकती है लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है। फिर भी थोड़ी सी सावधानी रखकर आप इस बीमारी को खुद से दूर रख सकते हैं। खुद के लाइफ स्टाइल को बदलना। खानपान में बदलाव लाना और ऑफिस में काम करते वक्त बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।
विज्ञापन
blood pressure
ऑफिस में ज्यादा शारीरिक श्रम नहीं हो पाता और बैठे-बैठे मोटापा बढ़ता है। इससे शरीर और रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। जिस कारण ब्लडप्रेशर की समस्या जन्म लेती है। धूम्रपान या एल्कोहल इसे और बढ़ाता है। अपने खाने पर विशेष ध्यान दें। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए तली-भुनी चीजों और फास्ट फूड न लें। इसके अलावा खाने में नमक का कम प्रयोग करें। एक्सरसाईज करें।