फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शवासन करने का सही तरीका, योगाभ्यास के दौरान न करें ये गलतियां

Wed, 24 Jan 2024 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Jan 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Shavasana Benefits in Hindi Know Process Poses Exercise Details Here
शवासन का अभ्यास - फोटो : istock

Yoga Tips Shavasana Benefits : योगासन शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। स्वस्थ रहने, बीमारियों से बचाव और रोगों के निवारण के लिए नियमित योगासन का अभ्यास करना चाहिए। कई तरह के योग हैं जो अलग अलग बीमारियों में असरदार हैं। इसमें से एक हैं शवासन। शवासन योग का अभ्यास आमतौर पर योगासनों के समापन में किया जाता है। इस आसन को करने के कई लाभ हैं। शवासन शरीर को रिलैक्स और रिचार्ज करता है। तनाव को दूर करने के लिए भी शवासन का अभ्यास कर सकते हैं। महज पांच मिनट शवासन के अभ्यास से शरीर रिलैक्स महसूस करने लगता है। हालांकि इस योगासन को सही तरीके से किया जाना जरूरी है। अक्सर लोग शवासन करते समय छोटी छोटी गलतियां करते हैं, जो उनके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानते हैं शवासन के अभ्यास का सही तरीका और इस योग करते समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।

Today Yoga Tips Shavasana Benefits in Hindi Know Process Poses Exercise Details Here
शवासन का सही तरीका - फोटो : istock

शवासन का सही तरीका

स्टेप 1- शवासन का अभ्यास करने के लिए मैट पर पीठ के बल आराम से लेट जाएं।

स्टेप 2- आंखें बंद करके दोनों टांगों को अलग अलग कर लें। शरीर पूरी तरह से रिलैक्स रखें।

स्टेप 3- ध्यान रखें कि आपके पैरों के दोनों अंगूठे साइड की ओर झुके हों। हाथ शरीर के साथ ही हों लेकिन थोड़ी दूरी पर रखें।

Today Yoga Tips Shavasana Benefits in Hindi Know Process Poses Exercise Details Here
शवासन का सही तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4- हथेलियों को खुला और ऊपर की ओर रखें। धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से की और ध्यान दें और सांस की गति धीमी रखें।

स्टेप 5- मेडिटेशन करते समय अगर आलस आए तो सांस की गति को तेज कर दें। आसन करते समय सोए नहीं।

स्टेप 6- शरीर और सांस पर फोकस रखें। 10-12 मिनट में जब शरीर पूरी तरह से रिलैक्स हो जाए तो नई ताजगी को महसूस कर पाएंगे। अब धीरे धीरे सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं और आंखे खोल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Shavasana Benefits in Hindi Know Process Poses Exercise Details Here
योगासन के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock

योगासन के दौरान न करें ये गलतियां

खुद से अभ्यास करना

भले ही शवासन करना सरल है लेकिन इसे खुद से शुरू नहीं करना चाहिए। हर किसी के लिए यह आसन नहीं है। अगर गर्भावस्था के आखिरी तीन महीने में हैं तो शवासन का अभ्यास न करें। इसके अलावा कमर में चोट होने या कमर का ऑपरेशन हुआ है तो भी शवासन नहीं करना चाहिए।

सोना नहीं चाहिए

शवासन के अभ्यास से शरीर रिलैक्स होता है। इस कारण अभ्यास के दौरान नींद आने की संभावना रहती है। इस दौरान नींद आने से योग का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए सांस और पूरे शरीर पर ध्यान केंद्रित रखें और योगासन के दौरान सोएं नहीं।

विज्ञापन
Today Yoga Tips Shavasana Benefits in Hindi Know Process Poses Exercise Details Here
योगासन के दौरान न करें ये गलतियां - फोटो : istock

गलत स्थान पर अभ्यास

शवासन के अभ्यास के लिए सही जगह का चयन करें। अक्सर लोग ऐसी जगह पर योग करते हैं, जहां बहुत अधिक शोर होता है। शोर शराबे के बीच योगाभ्यास से शरीर रिलैक्स नहीं होता और इसका लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए घर के भीतर या किसी खुली शांत जगह पर शवासन का अभ्यास करें।

हिलना डुलना

इस योगासन के अभ्यास में शरीर को स्थिर छोड़ दिया जाता है लेकिन अक्सर लोग लेट कर हिलते डुलते रहते हैं। ऐसा करने से आप आसन से बाहर आ जाते हैं। करीब 10 मिनट तक मैट पर स्थिर लेटे रहें और बिल्कुल भी हिले डुले नहीं। बाद में अंगों को धीरे धीरे हिलाएं और आसन से बाहर आ जाएं।

--------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed