फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: ऐसे लोगों के लिए बेहद लाभदायक है सर्वांगासन योग का अभ्यास, जानिए इससे होने वाले लाभ

Sun, 20 Feb 2022 12:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Feb 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
today yoga amazing health benefits of sarvangasana yoga ke fayde
सर्वांगासन योग के क्या लाभ हैं? - फोटो : Pixabay

संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करना विशेष लाभदायक माना जाता है। अमेरिकन ऑस्टियोपैथिक एसोसिएशन के अनुसार, योग का अभ्यास करने से मन और शरीर की शक्ति बढ़ती है। विभिन्न योग आसनों का नियमित रूप से अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। शरीर के लचीलेपन में सुधार करने से लेकर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तक के लिए योगासनों को फायदेमंद माना जाता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना सर्वांगासन योग का अभ्यास करना सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। सर्वांगासन योग को विशेषज्ञ सभी योगासनों में सबसे लाभदायक मानते हैं, इसका एक कारण यह है कि इस एक योगासन से संपूर्ण शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाती है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना सर्वांगासन योग का अभ्यास करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं। 

today yoga amazing health benefits of sarvangasana yoga ke fayde
रोज कीजिए योगासनों का अभ्यास - फोटो : Istock

कैसे किया जाता है सर्वांगासन योग?
पूरे शरीर की मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के लिए सर्वांगासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक माना जाता है। इससे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका सही ढंग से अभ्यास किया जाना आवश्यक है। आसन की सही जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें। सर्वांगासन योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों 90 डिग्री तक ऊपर की ओर ले जाएं। पांवों को सिर की सीध में रखें। शरीर को इस तरह से सीधा रखें कि ठोड़ी छाती पर आकर लगे। इस अवस्था में कुछ समय रहने के बाद धीरे-धीरे मूल अवस्था में लौटें।

today yoga amazing health benefits of sarvangasana yoga ke fayde
सेहत के लिए फायदेमंद है सर्वांगासन योग - फोटो : Istock

सर्वांगासन योग के क्या लाभ हैं?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक सर्वांगासन योग मन और शरीर दोनों की सेहत के लिए अविश्वसनीय रूप से लाभकारी हो सकता है। 

  • सर्वांगासन पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार के लिए बहुत अच्छा योग है। मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाने के लिए इसका अभ्यास लाभदायक माना जाता है।
  • पीठ दर्द से पीड़ित लोग इस आसन से लाभ उठा सकते हैं , यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में मदद करता है। यदि आप इसे नियमित रूप से सही तकनीक से करते हैं तो यह पीठ दर्द को भी ठीक कर सकता है।
  • सर्वांगासन, महिलाओं और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता में भी सुधार करता है।
  • यह आसन पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है। कब्ज को रोकने और  अपच से संबंधित अन्य समस्याओं को ठीक करने में इसे मददगार माना जाता है।
  • सर्वांगासन योग आपको रात की अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकता है।
  • चेहरे से काले घेरों को कम करने और चमकती त्वचा के लिए भी इस योग के लाभ हैं। 
  • मधुमेह वाले रोगियों को भी सर्वांगासन योग से लाभ मिलता है। यह आसन रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अग्न्याशय के कामकाज में सुधार करने और इंसुलिन के उत्पादन को नियंत्रित करने में भी इसके लाभ हैं।
  • सर्वांगासन, थायरॉयड और पैराथायरायड ग्रंथियों को उत्तेजित करने, उनके कामकाज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोग भी इस योग मुद्रा से लाभ उठा सकते हैं।
  • वजन कम करने में इस योग के लाभ हो सकते हैं।
  • सर्वांगासन आपके कंधों को मजबूत करने और शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।



-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed