Yoga Asanas for Weight Loss: स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रित रखना आवश्यक है। बढ़ा हुआ वजन कई बीमारियों को आमंत्रण देता है। शरीर में अतिरिक्त वसा होने से मोटापा या वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ने की एक वजह गलत खान-पान और बिगड़ी लाइफस्टाइल हैं। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए लोगों को अपने खान पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत होती है। इसके साथ ही कई तरीकों से लोग वजन कम कर सकते हैं। सबसे जरूरी है शरीर को एक्टिव रखना। रोजाना सुबह की एक्सरसाइज या योग वजन कम करने में फायदेमंद हैं। इसके लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन गर्मियों में वजन कम करने में मेहनत लगती है। कभी कभी अधिक एक्सरसाइज करने या पसीना बहाने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में वजन कम करना चाहते हैं तो अपने वर्कआउट रूटीन में बदलाव करें। हैवी एक्सरसाइज करने के बजाए कुछ ऐसे व्यायाम करें जो अधिक तापमान में आसानी से किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं गर्मियों में वजन घटाने के लिए आसान और कारगर व्यायाम के तरीके।
Yoga Tips: गर्मियों में वजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये व्यायाम, नियमित अभ्यास से दिखेगा जल्द असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल चलाना
वजन कम करने के लिए कैलोरी बर्न करनी होती है। इसके लिए साइकिल चलाना एक बेहतर विकल्प है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और अच्छे से काम करती हैं। साइकिल चलाने के लिए तड़के सुबह या शाम को धूप जाने के बाद का समय चुनें। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और अधिक गर्मी भी महसूस नहीं होगी।
तैराकी करना
स्विमिंग एक अच्छा व्यायाम है। तैराकी के दौरान आपके दोनों हाथ और पैर गतिशील रहते हैं। इस कारण आपका फुल बॉडी वर्कआउट होता है। गर्मियों में नियमित स्विमिंग करें। एक घंटा स्विमिंग करने से 400 कैलोरी बर्न होती है और शरीर को बेहतर शेप मिलता है। वजन कम करने के लिए रोजाना स्विमिंग करें और स्विमिंग करते समय अलग अलग तरह के वेरिएशन अपनाएं।
पैदल चलना
रोजाना मात्र थोड़ी दूर पैदल चलकर भी अपने वजन घटा सकते हैं। गर्मियों में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलें। शाम को भी वॉक कर सकते हैं। किसी पार्क में पेड़ पौधों की ठंडी हवा के बीच पैदल चलने से कैलोरी भी बर्न होगी और गर्मी भी कम लगेगी। इसके अलावा अगर आप पहाड़ों के आसपास रहते हैं तो ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।
योगाभ्यास करें
वजन कम करने के लिए योग का नियमित अभ्यास भी फायदेमंद है। योग कई तरह की बीमारियों से बचाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। योग मुद्राएं, श्वास और ध्यान तकनीकों का अभ्यास करें। घर से बाहर हैं तो स्टैंडिंग योगा कर सकते हैं।