फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजाना 5 मिनट इन योगसनों को करने से नहीं होगी कोई बीमारी

Sun, 13 Oct 2019 08:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 13 Oct 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
these yogasanas for 5 minutes daily will not cause any illness
yoga - फोटो : social media

योग करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। आप रोजाना 5 मिनट योगासन करके कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से योगासन करने चाहिए। ऐसे कुछ आसन हैं जिन्हें करने से बीमारियां नहीं होती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह आसन। 

these yogasanas for 5 minutes daily will not cause any illness
- फोटो : social media
हलासन 

सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को च्च तथा निम्न रक्तचाप एवं हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए। 

these yogasanas for 5 minutes daily will not cause any illness
- फोटो : social media
अनुलोम-विलोम

यह आसन बेहद ही सरल है। अनुलोम-विलोम करने के लिए सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपनी अनामिका और कनिष्का उंगली से अपनी दाई नाक बंद कर लें और बाएं नाक से सांस लेना शुरू करें। अब अपने अंगूठे से बाई नाक बंद करके दाई नाक से सांस लें। कुछ देर रूकें और फिर दाई नाक से सांस छोड़े। इस प्रक्रिया को 10 मिनट तक दोहराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these yogasanas for 5 minutes daily will not cause any illness
- फोटो : social media
सर्वांगासन

सर्वांगसन की क्रिया करने के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।

विज्ञापन
these yogasanas for 5 minutes daily will not cause any illness
- फोटो : social media
नौकासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ , पैर और कंधे समांतर में हो। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed