फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस: क्या जलने पर तुरंत ठंडा पानी डाल सकते हैं? जानें इस बारे में

Fri, 11 Sep 2026 04:03 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 11 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

World First Aid Day 2026: अक्सर फर्स्ट एड के नाम पर हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों की जानकारी डिटेल में देंगे। 

विज्ञापन
World First Aid Day 2026 avoid these mistakes while doing first aid at home
क्या जलने पर तुरंत ठंडा पानी डाल सकते हैं? - फोटो : AI
World First Aid Day 2026: घर, ऑफिस या सड़क पर अचानक चोट लगने, जलने, कटने या किसी व्यक्ति के बेहोश होने जैसी स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में लोग कई बार ऐसे घरेलू उपाय अपना लेते हैं, जो मदद करने के बजाय चोट को और गंभीर बना सकते हैं। 


हमेशा याद रखें कि फर्स्ट एड का मकसद मरीज को तुरंत राहत देना और स्थिति को बिगड़ने से रोकना है, न कि घर पर पूरा इलाज करना। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि किस चोट में तुरंत क्या करना चाहिए और कौन-सा तरीका नुकसान पहुंचा सकता है।
 
World First Aid Day 2026 avoid these mistakes while doing first aid at home
क्या जलने पर तुरंत ठंडा पानी डाल सकते हैं? - फोटो : AI
 जलने पर तुरंत ठंडा पानी डालना सही है?

 जलने की स्थिति में सबसे पहले व्यक्ति को आग या गर्मी के स्रोत से सुरक्षित जगह पर ले जाएं। इसके बाद जले हुए हिस्से को सामान्य बहते पानी के नीचे करीब 20 मिनट तक रखने की सलाह दी जाती है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी या बर्फ सीधे त्वचा पर नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा को और नुकसान हो सकता है। अगर कपड़े त्वचा से चिपक गए हैं, तो उन्हें जबरदस्ती खींचकर निकालने की कोशिश न करें। जले हुए हिस्से पर चिपकी हुई चीजों को डॉक्टर की मदद से हटाना बेहतर होता है।

 
World First Aid Day 2026 avoid these mistakes while doing first aid at home
क्या जलने पर तुरंत ठंडा पानी डाल सकते हैं? - फोटो : AI
फर्स्ट एड में कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

1. जलने पर बर्फ न लगाएं

 कई लोग जलने के तुरंत बाद बर्फ या बहुत ठंडा पानी लगा देते हैं। इससे कुछ समय के लिए ठंडक महसूस हो सकती है, लेकिन सीधे बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World First Aid Day 2026 avoid these mistakes while doing first aid at home
क्या जलने पर तुरंत ठंडा पानी डाल सकते हैं? - फोटो : AI
 2. टूथपेस्ट या घी लगाने से बचें

 जलने पर टूथपेस्ट, घी, तेल या मक्खन लगाने की घरेलू सलाह काफी आम है। लेकिन ये उपाय मेडिकल First Aid का हिस्सा नहीं हैं। इससे जले हुए हिस्से को साफ रखना मुश्किल हो सकता है और बाद में चिकित्सकीय जांच में भी परेशानी आ सकती है।

 
विज्ञापन
World First Aid Day 2026 avoid these mistakes while doing first aid at home
क्या जलने पर तुरंत ठंडा पानी डाल सकते हैं? - फोटो : AI
3. छाले खुद न फोड़ें

 जलने के बाद त्वचा पर छाले पड़ सकते हैं। उन्हें खुद से फोड़ना संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। छाले को सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed