फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी की तरह दिखना है फिट तो अपनाएं उनका फिटनेस मंत्र, ऐसे किया था 32 किलो वजन कम

Sun, 02 Feb 2020 08:02 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 02 Feb 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
shilpa shetty fitness routine yoga keep fit and healthy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जितनी फिट हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं। उम्र के साथ उनकी फिटनेस और ब्यूटी निखरती ही जा रही है। 44 की उम्र में भी शिल्पा की खूबसूरती और फिटनेस में कोई कमी नहीं आई है। फिटनेस के लिहाज से वह अपने फैंस के लिए आदर्श हैं। अपने फिगर, सेहत और योग के लिए दुनियाभर में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है।

shilpa shetty fitness routine yoga keep fit and healthy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी हमेशा एक स्लोगन पर जोर देती हैं कि 'योगा से ही होगा'। शिल्पा के अनुसार, बेटे को जन्म देने के बाद योग के माध्यम से ही चार महीने में 32 किलो से ज्यादा वजन कम किया था। वहीं योग के साथ अपने खान पान पर भी ध्यान रखें, क्योंकि शरीर को फिट रखने के लिये 30 प्रतिशत योग का और 70 प्रतिशत भोजन का योगदान होता है। आप योग करते हुए क्या खा रहे हैं यह महत्वपूर्ण है।
shilpa shetty fitness routine yoga keep fit and healthy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा कहती हैं कि, ‘अक्सर लोग मुझसे यही जानना चाहते हैं कि मैं खाती क्या हूं? कितना वर्कआउट करती हूं? हमेशा मैं अपनी फिटनेस का श्रेय योग को देती हूं और हेल्दी लाइफस्टाइल को। शिल्पा डाइटिंग में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करती हैं। इसकी बजाय हेल्दी और संयमित डाइट लेती हैं। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त आहार पर उनका विशेष जोर होता है जैसे, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर और ब्राउन पास्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty fitness routine yoga keep fit and healthy
Shilpa Shetty - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी नाश्ते में एक कटोरी दलिया और चाय लेती हैं। इसके बाद वो योग करती हैं। लौटने के बाद प्रोटीन शेक, खजूर और आठ किशमिश खाती हैं। दोपहर के खाने में वो घी लगी रोटी, सब्जी और दाल भी खाती हैं। मीठे में उन्हें कुल्फी और चॉकलेट पसंद है।

विज्ञापन
shilpa shetty fitness routine yoga keep fit and healthy
shilpa shetty

शिल्पा वर्कआउट सेशन के दौरान प्रोटीन शेक पीती हैं। साधारण चाय की बजाय ग्रीन टी लेती हैं और पैकेटबंद ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करती हैं। आपको शायद यकीन न हो, लेकिन सप्ताह में छह दिन ही हेल्दी खाना खाती हैं जिसमें शाकाहारी पौष्टिक भोजन ही शामिल होते हैं। शिल्पा रात आठ बजे के बाद खाना नहीं खाती हैं। रविवार के दिन शिल्पा कोई भी डाइट नहीं फॉलो करती हैं। इस दिन सबकुछ अपनी पसंद का खाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed