फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: जोड़ों के दर्द से राहत के लिए करें ये योगासन, बढ़ती उम्र में भी शरीर रहेगा मजबूत

Tue, 04 Jul 2023 10:55 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 04 Jul 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens Yoga Asanas For Knee and Joint Pain Relief Yoga Poses in Hindi
बुजुर्गों के लिए योग - फोटो : istock

Yoga Asanas For Knee and Joint Pain: उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। कमजोर शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है। बढ़ती उम्र में शरीर की हड्डियां कमजोर और मांसपेशियों की समस्या बढ़ जाती है। इस कारण घुटनों में दर्द, कमर व जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है।



बुजुर्गों को अक्सर चलने फिरने में तकलीफ रहती है और रोजमर्रा के कामकाज में मुश्किल होती है। कुछ हद तक शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए बुजुर्ग दवाओं का सेवन कर सकते हैं। हालांकि शरीर और जोड़ों का दर्द दवाओं से पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है।

योग शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचाता भी है और इलाज के तौर पर भी उपयोगी है। बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द की शिकायत से बचने या दर्द के इलाज के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। योग से हड्डियों को मजबूती मिलती है और कमर दर्द में आराम मिलता है। यहां बुजुर्गों के लिए कुछ कारगर योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिसके नियमित अभ्यास से शरीर दर्द की शिकायत से राहत पा सकते हैं।
 

Senior Citizens Yoga Asanas For Knee and Joint Pain Relief Yoga Poses in Hindi
pranayama - फोटो : istock

प्राणायाम के फायदे

प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है और पीठ दर्द में आराम मिलता है।
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी प्राणायाम असरदार योगाभ्यास है।

प्राणायाम का तरीका

स्टेप 1- मैट पर आलती-पालथी मारकर बैठ जाएं और आंखों को बंद करके मन शांत रखें।
स्टेप 2- दाएं अंगूठे से दाई नाक को दबाएं और बाई नाक से अंदर की ओर श्वास खींचें।
स्टेप 3- अनामिका उंगली से बाईं नाक के नथुने को दबाकर दाई नाक से श्वास छोड़ें।
स्टेप 4- इस प्रक्रिया को दूसरी ओर से भी दोहराएं।

Senior Citizens Yoga Asanas For Knee and Joint Pain Relief Yoga Poses in Hindi
ताड़ासन - फोटो : Pixabay

ताड़ासन के फायदे

  • इस आसन के अभ्यास से जांघों, एड़ियों और हाथों को मजबूती मिलती है।
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
  • शरीर के स्ट्रक्चर में सुधार करता है।


ताड़ासन का तरीका

स्टेप 1- पैरों के बीच गैप रखते हुए एकदम सीधा खड़े हो जाएं और गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर की ओर उठाएं।
स्टेप 2- आसमान में हथेलियों को आपस में जोड़ते हुए पूरे शरीर को ऊपर उठाएं और 15 सेकंड इसी स्थिति में रहें।
स्टेप 3- श्वास की गति पर ध्यान देते हुए सामान्य अवस्था में लौट आएं और हाथों को नीचे की ओर ले जाकर श्वास छोड़ें।
स्टेप 4- 10-15 बार इसी आसन को दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Senior Citizens Yoga Asanas For Knee and Joint Pain Relief Yoga Poses in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन के फायदे

  • पेट के अंगों को उत्तेजित करके कब्ज से लड़ने में मदद मिलती है।
  • पीठ और पैर मजबूत होते हैं।
  • हृदय और फेफड़ों की सेहत बेहतर बनती है।
  • शरीर लचीला और बुजुर्गों को होने वाली कई तरह की दिक्कतें कम होती हैं।


भुजंगासन के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- जमीन पर लेटकर दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।
स्टेप 2- शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए श्वास लें।
स्टेप 3- इस दौरान छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें और श्वास छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा टिका लें। 

विज्ञापन
Senior Citizens Yoga Asanas For Knee and Joint Pain Relief Yoga Poses in Hindi
फिटनेस - फोटो : Pixels

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed