फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ गया ऑफिस की फ्रस्टेशन से बचने का आसान तरीका, घर बैठे हो जाइये 'कूल माइंड'

Wed, 24 Jan 2018 11:15 AM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Practice Yoga Pose Of Ksepana Mudra And Virabhadrasana To Get Rid Of Tension
Tension

घर की जिम्मेदारियों और ऑफिस में काम के बोझ की वजह से कई बार मन बेचैन हो जाता है। उस वक्त क्या करें, क्या ना करें, कुछ समझ नहीं आता। बार-बार गहरी सांस लेने से भी तनाव कम नहीं होता। योगाचार्य शोभा सिद्धार्थ के मुताबिक, घर बैठे इन आसान योग मुद्राओं से आप अपना मन शांत कर सकते हैं...

Practice Yoga Pose Of Ksepana Mudra And Virabhadrasana To Get Rid Of Tension
Ksepana Mudra

क्षेपण मुद्रा
क्षेपण मुद्रा सारी नकारात्मक ऊर्जा, विचारों, मानसिक तनाव को समाप्त कर, हमें सकारात्मक ऊर्जा से भरती है। 

कैसे करें:
दोनों हाथों की तर्जनी को आपस में मिलाकर सीधा रखें। शेष तीनों उंगलियों और अंगूठों को आपस में फंसाकर इस प्रकार रखें कि उंगलियों का अग्रभाग दूसरे हाथ के पिछले हिस्से से सट जाए। अब हाथों को ढीला छोड़ दें। तीन बार सांसों को जोर से बाहर निकालें। अंत में, हाथों को खोलकर उन्हें अपनी जांघों पर रख लें। हथेलियों की दिशा ऊपर की ओर रहे। यह मुद्रा सात से आठ प्रश्वास तक ही करें। इससे अधिक बार करने पर सकारात्मक ऊर्जा भी बंद हो जाती है।

Practice Yoga Pose Of Ksepana Mudra And Virabhadrasana To Get Rid Of Tension
Virabhadrasana

वीरभद्रासन
वीरभद्रासन से रक्त संचार सामान्य रहता है और मन की चंचलता रुकती है। साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।

कैसे करें:
खड़े होकर दोनों हाथों को अपने कानों से स्पर्श करते हुए सिर के ऊपर ले जाएं। हथेलियों को इंटरलॉक कर लें। दाहिने पैर पर पूरा ध्यान केंद्रित कर कमर से ऊपर के भाग को समाने की ओर झुकाएं। बाएं पैर को पीछे की ओर ले जाएं, ताकि आगे कूदने की मुद्रा बन जाए और सिर, छाती, पीठ तथा बायां पैर एक सीध में आ जाए। इस स्थिति में दाहिने पैर पर यथाशक्ति रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। फिर दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दुहराएं। दोनों पैर से दो से तीन बार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed