फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Day 2025: डेंगू से तेज रिकवरी के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास

Sat, 17 May 2025 09:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 17 May 2025 09:33 AM IST
सार

National Dengue Day 2025: योग एक प्राकृतिक उपचार पद्धति के रूप में डेंगू के बाद रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो डेंगू से जल्द रिकवरी में सहायक है

विज्ञापन
National Dengue Day 2025 Yoga Asanas for Quick recovery from dengue and to strengthen immunity
डेंगू से रिकवरी के लिए योग - फोटो : Adobe

National Dengue Day 2025: राष्ट्रीय डेंगू दिवस हर साल 16 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य डेंगू बुखार के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के लिए सतर्कता बरतने का संदेश देना है। भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय इस दिन विशेष रूप से स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन करता है। 


 

डेंगू हर साल एक बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। डेंगू एक वायरल बुखार है, जो मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के कारण तेज बुखार, शरीर दर्द, सिर दर्द, गले में खराश और जुकाम हो सकता है। इस दौरान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। डेंगू के इलाज के बाद भी शरीर में कमजोरी रहती है। डेंगू से लड़ाई सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि शरीर और मन को मजबूत बनाकर भी जीती जा सकती है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक उपचार पद्धति के रूप में डेंगू के बाद रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो डेंगू से जल्द रिकवरी में सहायक है

National Dengue Day 2025 Yoga Asanas for Quick recovery from dengue and to strengthen immunity
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम

शवासन 

डेंगू के बाद शरीर कमजोर महसूस करता है और थकान आती है। ऐसे में शवासन का अभ्यास पूरी तरह शरीर को विश्राम देता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से डेंगू के बाद की थकान दूर होती है।

National Dengue Day 2025 Yoga Asanas for Quick recovery from dengue and to strengthen immunity
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

प्राणायाम 

अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका और कपालभाति ये तीनों ही प्राणायाम डेंगू मरीजों के लिए असरदार हैं। इन प्राणायाण के अभ्यास से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। रक्त संचार में सुधार होता है और मानसिक तनाव कम करने में भी अनुलोम विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम सहायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Dengue Day 2025 Yoga Asanas for Quick recovery from dengue and to strengthen immunity
बालासन - फोटो : adobe
बालासन

इस आसन का अभ्यास थकान और कमजोरी को दूर करता है। बालासन शरीर को आराम देता है। इस आसन के अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
 
विज्ञापन
National Dengue Day 2025 Yoga Asanas for Quick recovery from dengue and to strengthen immunity
मच्छर के काटने से डेंगू होता है - फोटो : Freepik.com


नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed