फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: माउंटेन पोज के रोजाना अभ्यास से होते हैं यह स्वास्थ्य लाभ, दिनचर्या में इसे शामिल करना बहुत फायदेमंद

Sat, 07 May 2022 11:05 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 07 May 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
Mountain Pose Yoga Benefits for Health in Hindi, yoga for overall health
ताड़ासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की फिटनेस के लिए रोजाना योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। योगासन, शरीर की बेहतर स्ट्रेचिंग के साथ हार्मोन्स के स्तर को ठीक रखने और रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने में काफी सहायक माने जाते हैं। यही कारण है कि सभी उम्र के लोगों के नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस क्रम में आपके लिए नियमित रूप से माउंटेन पोज या पर्वतासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। पर्वतासन योग सिर से लेकर पैर तक की बेहतर स्ट्रेचिंग के साथ अंगों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का सबसे कारगर योगासन माना जाता है।

ताड़ासन (पर्वतासन) का अभ्यास वैसे तो सरल लग सकता है, पर वास्तव इस योग को करने से शरीर की सभी महत्वपूर्ण मांसपेशियों को आसानी से लक्षित किया जा सकता है। मानसिक रूप से, यह आपके ध्यान और एकाग्रता को बढ़ावा देने के साथ आपके जांघों, घुटनों और टखनों को मजबूत करने में काफी फायदेमंद योगासन है। कमर से लेकर पैर में दर्द तक की समस्याओं से राहत दिलाने में भी इस योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आइए आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mountain Pose Yoga Benefits for Health in Hindi, yoga for overall health
ताड़ासन करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Pixabay

माउंटेन पोज का अभ्यास कैसे किया जाता है?

माउंटेन पोज या ताड़ासन का अभ्यास अपेक्षाकृत सरल है पर इसमें आपको विशेष सतर्कता और ध्यान देने की आवश्यकता होती है। यदि आप इस अभ्यास की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इस बारे में किसी योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। माउंटेन पोज योग का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए। गहरी सांस लेते हुए अपनी दोनों बाजुओं को सिर के ऊपर उठाते हुए उंगलियों को आपस में बांध लें। अब अपनी एड़ी उठाते हुए अपने पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं। इस अवस्था में पैरों से लेकर हाथों की उंगलियों तक स्ट्रेचिंग करने की कोशिश करें। कुछ समय तक इसी अवस्था में बने रहे और फिर पूर्ववत स्थिति में आ जाएं। 

Mountain Pose Yoga Benefits for Health in Hindi, yoga for overall health
ताड़ासन के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

माउंटेन पोज करने के क्या लाभ हैं?

माउंटेन पोज के अभ्यास को शरीर के लिए कई प्रकार से लाभदायक माना जाता है। मानसिक रूप से यह आपके ध्यान और एकाग्रता को बढ़ावा देने के साथ शारीरिक मुद्रा में सुधार करने और अंगों को मजबूती देने में आपके लिए विशेष लाभदायक है।  

  • यह आसन आपकी शारीरिक मुद्रा में सुधार करने के साथ छाती की स्ट्रेचिंग करने और रीढ़ को सीधा रखने में काफी सहायक है।
  • जांघों, नितंबों और पैर की मांसपेशियों में रक्त के संचार को बढ़ावा देने और इन्हें मजबूत करने में इस योग के विशेष लाभ हैं।
  • शारीरिक और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने में यह काफी फायदेमंद योगाभ्यास है।
  • पैरों के दर्द और साइटिका जैसी दिक्कतों को दूर करने में इस योग के अभ्यास के लाभ हैं। 
  • तनाव और चिंता जैसे मानसिक स्वास्थ्य विकारों को ठीक करने में इस योग के अभ्यास को विशेष लाभप्रद माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mountain Pose Yoga Benefits for Health in Hindi, yoga for overall health
ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए माउंटेन पोज - फोटो : iStock

माउंटेन पोज से संबंधित सावधानियां

माउंटेन पोज के अभ्यास से वैसे तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है हालांकि यदि आपको घुटनों या एड़ी में समस्या है, तो इस योग के अभ्यास से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इस योग की शुरुआती स्थिति में किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही अभ्यास करें। यदि योग के दौरान आपको किसी भी तरह की समस्या का अनुभव होता है तो इसे तुरंत रोक दें। 




-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed