फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Back Pain Relief: रहता है कमर दर्द तो शरीर के इन हिस्सों पर करें मसाज, कुछ ही दिन में मिलेगी राहत

Fri, 21 Feb 2025 10:38 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 21 Feb 2025 10:38 AM IST
सार

कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है, जो गलत लाइफस्टाइल, खराब पोस्चर, ज्यादा देर बैठने या उम्र बढ़ने की वजह से हो सकती है। लेकिन आप शरीर के कुछ अंगों पर मसाज करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Massage On These Parts Of Body To Get Rid Of Lower Back Pain Kamar Dard Ke Liye Kya Karein
रहता है कमर दर्द तो शरीर के इन हिस्सों में करें मसाज - फोटो : pexel

Back Pain Relief: कमर दर्द एक ऐसी बीमारी है, जिसका अगर सही समय पर ध्यान न रखा जाए तो ये बढ़ जाती है और फिर लोगों का बैठना-उठना तक मुश्किल कर देती है। खासतौर पर कमर दर्द का ध्यान उन लोगों को ज्यादा रखना चाहिए, जो लोग दफ्तर में काम करते हैं और जिन्हें घंटों-घंटों कुर्सी पर बैठना पड़ता है।



यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है। हम यहां आपको बताएंगे कि शरीर के कौन से अंगों पर मसाज करके आप कमर दर्द से राहत पा सकते हैं। तो यदि आपकी कमर में हल्का दर्द रहता है तो मसाज की मदद से इससे छुटकारा पाएं। पर, यदि परेशानी ज्यादा है तो बिना सोचे डॉक्टर के पास जाएं और उन्हीं से सलाह लें।

Massage On These Parts Of Body To Get Rid Of Lower Back Pain Kamar Dard Ke Liye Kya Karein
कमर के निचले हिस्से की मसाज - फोटो : pexel

कमर के निचले हिस्से की मसाज
 

  • यदि आपकी कमर में लगातार दर्द होता रहता है तो आपको कमर के निचले हिस्से में मसाज करने की जरूरत है।
  • इसके लिए  गुनगुने नारियल के तेल, सरसों या तिल के तेल से हल्के हाथों से मसाज करें।
  • मसाज करने के लिए हाथ में तेल लें और फिर सर्कुलर मोशन में उंगलियों का इस्तेमाल करें।
  • 10-15 मिनट तक मालिश करने के बाद गर्म तौलिया रखकर सेक करें।  
Massage On These Parts Of Body To Get Rid Of Lower Back Pain Kamar Dard Ke Liye Kya Karein
पैरों के तलवों की मसाज - फोटो : Freepik.com

पैरों के तलवों की मसाज
 

  • ये शायद हर किसी को नहीं पता है कि पैरों के तलवों में कई ऐसे प्रेशर पॉइंट होते हैं, जो कमर दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं।  
  • ऐसे में आप कमर दर्द को दूर करने के लिए तलवों के बीच वाले हिस्से को हल्के से दबाएं।
  • इसके लिए कोई सा गुनगुना तेल लेकर अंगूठे और उंगलियों से गोलाई में मसाज करें।
  • इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Massage On These Parts Of Body To Get Rid Of Lower Back Pain Kamar Dard Ke Liye Kya Karein
हथेलियों की मसाज - फोटो : Adobe stock

हथेलियों की मसाज
 

  • पैरों की तरह हथेली में भी कई ऐसे प्रेशर प्वाइंट्स होते हैं, जो कमर दर्द को ठीक कर देते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले हथेलियों में भी कई ऐसे प्रेशर पॉइंट होते हैं, जो कमर दर्द को कम कर सकते हैं।
  • दोनों हाथों की हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और फिर कमर पर रखें।
  • इसके बाद अंगूठे से हथेलियों के बीच के हिस्से को दबाएं।
  • अब हल्के हाथों से कमर पर मसाज करें, ताकि आपको आाम मिल सकें।  
विज्ञापन
Massage On These Parts Of Body To Get Rid Of Lower Back Pain Kamar Dard Ke Liye Kya Karein
गर्दन और कंधों की मसाज - फोटो : Freepik.com

 गर्दन और कंधों की मसाज
 

  • कमर दर्द को कम करने के लिए आपको गर्दन और कंधों की जकड़न को दूर करना जरूरी होता है।
  • इसके लिए गर्दन और कंधों पर हल्का दबाव डालते हुए मसाज करें।
  • अब गुनगुना तेल लगाकर उंगलियों से हल्के सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • इससे भी आपको अवश्य ही राहत मिलेगी। 


नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed