फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2025: जानिए ऐसे पांच योगासन जो आप कहीं भी कर सकते हैं

Sat, 21 Jun 2025 08:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Jun 2025 08:02 AM IST
सार

International Yoga Day 2025:  योगासनों के अभ्यास के लिए किसी खास जगह या समय की जरूरत नहीं। योग केवल मैट और स्टूडियो तक सीमित नहीं है। कुछ आसन ऐसे भी हैं जिनका अभ्यास आप कहीं भी जैसे घर, दफ्तर, पार्क या यात्रा के दौरान कर सकते हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 5 Yoga Poses You Can Do Anywhere Yogasan jo kahin bhi kar sakte hain
कहीं भी कर सकते हैं इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : Adobe Stock

International Yoga Day 2025: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। कुछ आसान योगासनों के अभ्यास से शुरूआत कर सकते हैं। अपनी शारीरिक क्षमता और जरूरत के मुताबिक उपयुक्त  योगासन को दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं लेकिन समस्या है कि योग का अभ्यास कब करें। वैसे तो सुबह-सुबह योगाभ्यास करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा कुछ योग रात में सोने से पहले भी किए जा सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों के पास योगाभ्यास या वर्कआउट के लिए समय निकालना ही मुश्किल होता है। 



लेकिन योगासनों के अभ्यास के लिए किसी खास जगह या समय की जरूरत नहीं। योग केवल मैट और स्टूडियो तक सीमित नहीं है। कुछ आसन ऐसे भी हैं जिनका अभ्यास आप कहीं भी जैसे घर, दफ्तर, पार्क या यात्रा के दौरान कर सकते हैं। न तो किसी खास उपकरण की जरूरत होती है और ना किसी जगह विशेष की।साथ ही ये जीवनशैली को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जानिए वो आसान योगासन जिन्हें आप कहीं भी कर सकते हैं, चाहे घर में हों, ऑफिस में या सफर में।

International Yoga Day 2025 5 Yoga Poses You Can Do Anywhere Yogasan jo kahin bhi kar sakte hain
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala


ताड़ासन 

ताड़ासन का अभ्यास आप कहीं पर भी कर सकते हैं। इसके लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ सिर के ऊपर जोड़ें और पूरे शरीर को खिंचाव दें। ताड़ासन का अभ्यास रीढ़ को सीधी रखने में मदद करता है। इसके अभ्यास से शरीर में संतुलन और मन में स्थिरता आती है। पीठ व कमर दर्द से राहत मिलती है और अच्छी स्ट्रेचिंग हो जाती है।

International Yoga Day 2025 5 Yoga Poses You Can Do Anywhere Yogasan jo kahin bhi kar sakte hain
Vajrasana - फोटो : pexel


वज्रासन 

इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठना होता है और एड़ियों पर शरीर का वजन रखते हुए हाथ घुटनों पर रखकर श्वास पर ध्यान देना रहता है। वज्रासन एक मुद्रा में बैठने का आसन है। इसके नियमित अभ्यास से खाना पचाने में मदद मिलती है और ध्यान के लिए इस आसन को आदर्श माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2025 5 Yoga Poses You Can Do Anywhere Yogasan jo kahin bhi kar sakte hain
अर्ध चक्रासन - फोटो : instagram

अर्ध चक्रासन

अर्ध चक्रासन पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में असरदार योग क्रिया है। इसके अभ्यास से थकान दूर हो सकती है। अर्ध चक्रासन का अभ्यास भी कहीं भी किया जा सकता है। इसके अभ्यास के लिए खड़े होकर हाथों को कमर पर रखें और धीरे से पीछे की ओर झुकें। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2025 5 Yoga Poses You Can Do Anywhere Yogasan jo kahin bhi kar sakte hain
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala


अनुलोम-विलोम प्राणायाम 

प्राणायाम के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आप अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास घर, दफ्तर या सफर के दौरान भी कर सकते हैं। इसके अभ्यास के लिए बाईं नासिका बंद करके सांस लें। फिर दाईं नासिका से श्वास छोड़ें। इस प्रक्रिया को बदलकर दूसरी ओर से भी करें। अनुलोम विलोम प्राणायाम के अभ्यास से मन शांत रहता है। तनाव और चिंता दूर होती है। पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed