फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2024: कैसे करें सूर्य नमस्कार? तस्वीरों के माध्यम से आसानी से समझें

Fri, 21 Jun 2024 07:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 07:41 AM IST
सार

सूर्य नमस्कार इतना प्रभावी व असरदार इसलिए है क्योंकि इसमें 12 अलग-अलग आसनों की श्रृंखला शामिल होती है। यह शरीर की सभी मांसपेशियों को सक्रिय करती है और मानसिक शांति प्रदान करती है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Benefits Of Surya Namaskar kaise kare
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

Surya Namaskar kaise kare: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार बेहतर योगासन है।सूर्य नमस्कार योग का एक महत्वपूर्ण अभ्यास है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। पहली बार योग करने जा रहे लोग इस बात पर विचारणीय रहते हैं कि किस योग का अभ्यास उनके लिए फायदेमंद होगा। ऐसे में उन्हें सूर्य नमस्कार से शुरूआत करनी चाहिए। न केवल नया योगी, बल्कि नियमित योग करने वाले भी अगर सिर्फ सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हैं तो उन्हें कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। 



शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुधारने में अत्यंत प्रभावी है। शारीरिक मजबूती और लचीलापन लाने, जैसे मांसपेशियों और जोड़ों की मजबूती के लिए, साथ ही रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में फायदेमंद है। 

इसके अलावा वजन कम करने, हृदय स्वास्थ्य, पाचन में सुधार, रक्त संचार, हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेहतर योग है। न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकारों, जैसे तनाव और चिंता में कमी, मूड में सुधार, ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर सकते हैं।

International Yoga Day 2024 Benefits Of Surya Namaskar kaise kare
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

सूर्य नमस्कार के 12 आसन 

सूर्य नमस्कार इतना प्रभावी व असरदार इसलिए है क्योंकि इसमें 12 अलग-अलग आसनों की श्रृंखला शामिल होती है। यह शरीर की सभी मांसपेशियों को सक्रिय करती है और मानसिक शांति प्रदान करती है। इन 12 आसनों का सही और नियमित अभ्यास करने से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास सुबह के समय करना विशेष रूप से लाभकारी होता है, क्योंकि यह शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जावान और ताजगी से भर देता है।

इस लेख में सूर्य नमस्कार के सभी 12 आसनों के बारे में जानिए। सूर्य नमस्कार के सभी आसनों के अभ्यास का चरणबद्ध तरीका समझें।

International Yoga Day 2024 Benefits Of Surya Namaskar kaise kare
प्रणामासन योग - फोटो : Amar Ujala

प्रणामासन

इस आसन में शरीर प्रणाम की मुद्रा में होता है। इसके लिए सीधा खड़े होकर अपने पैरों को पास रखते हुए हाथों को छाती के सामने नमस्कार मुद्रा में जोड़ना चाहिए। प्रणामासन के अभ्यास से मानसिक एकाग्रता और शांति बढ़ती है।

अभ्यास का तरीका

  • दोनों पंजे जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं
  • छाती को फुलाएं और कंधे ढीले रखें
  • श्वास लेते हुए दोनों हाथ बगल से ऊपर उठाएं
  • श्वास छोड़ते हुए हथेलियों को जोड़ें और छाती के सामने प्रणाम मुद्रा में ले आएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Benefits Of Surya Namaskar kaise kare
हस्त उत्तानासन - फोटो : Amar Ujala
हस्त उत्तानासन

यह आसन पीठ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके अभ्यास के लिए हाथों को ऊपर उठाते हुए पीछे की ओर झुकें और कमर को भी पीछे की ओर मोड़ें। 

अभ्यास का तरीका

स्टेप 1-
श्वास लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।

स्टेप 2- ऊपरी धड़ और सिर के पीछे की तरफ हल्का कर्व बनाएं।

स्टेप 3- हाथों को ऊपर उठाएं और शरीर को पीछे की ओर मोड़ें।

स्टेप 4- इस मुद्रा में 20 सेकंड रहे और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।

 
विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Benefits Of Surya Namaskar kaise kare
हस्तपादासन - फोटो : Amar Ujala

हस्तपादासन

यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और हैमस्ट्रिंग्स को खींचता है। 

अभ्यास का तरीका 
 

स्टेप 1- सांस भीतर खींचते हुए कमर को मोड़कर आगे की ओर झुकें

स्टेप 2- हिप्स को ऊपर उठाते हुए हाथों को पंजे के बगल में जमीन पर रखें।

स्टेप 3- सीना पैर को छूता रहे और सिर को नीचे की ओर झुकाते हुए टांगों के बीच से झांकते रहें।

स्टेप 4- 10-30 सेकेंड इसी अवस्था में रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed