International Yoga Day 2023: योग शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए लाभकारी है। नियमित योग के अभ्यास से स्वास्थ्य बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हालांकि योग के लाभ को समझते हुए लोग योग प्रक्रिया पर तो ध्यान देते हैं लेकिन योग करने से पहले क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसे नजरअंदाज कर देते हैं। योग करने से पहले का रूटीन भी बहुत मायने रखता है।
International Yoga Day: सुबह जल्दी उठकर करते हैं योग तो रात में भूल से भी न करें ये गलतियां
योग के महत्व और सही प्रक्रिया को समझने से पहले ये जान लें कि योग से पहले सामान्यत: कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए। सुबह उठकर योग करने वाले अभ्यास से पहले होने वाली गलतियों से बचकर पूर्ण स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।
नींद पूरी न होना
योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। हालांकि नींद पूरी न होने पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। योग मुद्रा के दौरान ध्यान का अहम भूमिका है। सुबह अधखुली आंखों और आधी नींद की स्थिति में योग करने का कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए पर्याप्त नींद लें ताकि फ्रेश मूड से मेडिटेशन कर सकें।
भरपेट भोजन करना
योगाभ्यास से पहले कभी भी भरपेट भोजन नहीं करना चाहिए। पेट भरा होने पर योग करने में असहजता महसूस होती है। सुबह उठकर सीधे योगासन न करें, बल्कि पहले फ्रेश हो ताकि शरीर में भारीपन महसूस न हो
थकावट महसूस करना
कई बार गलत पोस्चर में लेटने या अन्य किसी कारण से आपके शरीर में दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह उठकर योग करते समय आप थकावट महसूस होते हैं और शरीर में हो रहे दर्द को नजरअंदाज करके ऐसे योग करते हैं जो दर्द को अधिक बढ़ा सकते हैं। इससे योग का असर नकारात्मक भी हो सकता है। इसलिए शरीर को पर्याप्त आराम दें, फिर योगाभ्यास करें।
अधिक पानी पीना
योग करने से आधे घंटे पहले तक कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए। पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है लेकिन अधिक पानी के सेवन के बाद योग करने से परेशानी हो सकती है और असहजता भी महसूस होती है। इसलिए योग से पहले या आसन अभ्यास के दौरान अधिक पानी न पीएं।
---------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।