फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi: व्यापारी बोले-हमने दुकान छोड़ने को नहीं कहा, मुस्लिम समुदाय ने कहा- हमें किसी से नहीं शिकायत

Tue, 13 Jun 2023 06:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jun 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Love Jihad Traders said We did not ask to leave shop  DM appealed to maintain harmony and peace
पुरोला में दुकानें खाली करते कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

डीएम, एसपी जब पुरोला के लोगों को समझाने पहुंचे तो व्यापारियों ने साफ कहा कि उन्होंने किसी को दुकान छोड़ने को बाध्य नहीं किया। दूसरी ओर, मुस्लिम समुदाय ने भी कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन ने तो पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग भी की।



डीएम ने सभी से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की।सोमवार को पुरोला पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी की व्यापार मंडल और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ करीब ढाई घंटे बैठक चली। स्थानीय लोगों ने मांग की कि शहर में सामूहिक नमाज न पढ़ी जाए। इस पर मुस्लिम समुदाय ने अपनी सहमति जताई।

स्थानीय लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के बयान पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों की ओर से किसी को भी दुकानें बंद करने के लिए नहीं कहा गया। इस पर मो. अशरफ ने कहा कि 45 वर्ष में उनके साथ किसी ने बदसलूकी नहीं की।

Uttarkashi Love Jihad Traders said We did not ask to leave shop  DM appealed to maintain harmony and peace
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बाहरी व्यक्तियों के अनिवार्य सत्यापन की मांग की। इस पर एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों का सत्यापन उनके गृह जनपद से ही करवाया जाएगा। इसके लिए एक पुलिसकर्मी विशेष तौर पर तैनात किया जाएगा। वहीं, डीएम रुहेला ने कहा कि पुरोला की बैठक में सभी लोगों की दुकानें खोलने पर सहमति बनी है।

Uttarkashi Love Jihad Traders said We did not ask to leave shop  DM appealed to maintain harmony and peace
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala

पुरोला छोड़ चुके भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जाहिद मलिक ने पुरोला में 27 मई को हुए प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए स्थानीय लोगों की ओर से अपशब्द बोलने के आरोप लगाए हैं। इसका पुरोला में रह रहे समुदाय विशेष के लोगों ने खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Love Jihad Traders said We did not ask to leave shop  DM appealed to maintain harmony and peace
उत्तरकाशी लव जिहाद मामले ने पकड़ा तूल - फोटो : amar ujala

इस संबंध में तीन लोगों ने एसडीएम पुरोला को ज्ञापन देते हुए कहा कि जाहिद का बयान गलत है, किसी भी व्यक्ति ने महिलाओं के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की।

 

विज्ञापन
Uttarkashi Love Jihad Traders said We did not ask to leave shop  DM appealed to maintain harmony and peace
उत्तरकाशी पुरोला विवाद - फोटो : amar ujala

सोमवार को पुरोला में निवास कर रहे मुस्लिम समुदाय के बाले खां, मोहम्मद अशरफ और जावेद ने एसडीएम पुरोला को दिए ज्ञापन में कहा है कि जाहिद मलिक ने सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में कहा है कि 27 मई को पुरोला में स्थानीय लोगों के किए प्रदर्शन के दौरान उनके समुदाय की महिलाओं को अपशब्द बोले गए। ये आरोप पूरी तरह गलत हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: 'मैं जा रही हूं, तुम दोनों...', दीवार पर खून से लिख नाबालिग ने की खुदकुशी, मुस्लिम युवक से था अफेयर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed