फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब जिम में ना लगाएं लाखों रुपए, बस 10 मिनट निकालकर ऐसे बनें स्लिम ट्रिम

Sat, 10 Jun 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 10 Jun 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
If you want to impress your boyfriend do these five things, it will have magical effect
health

अगर आप भी किसी के ड्रीम ब्वॉय या गर्ल बनने का सपना देखते हैं और चाहते हैं कि जब कभी आप अपने दोस्त के सामने से गुजरें तो उसकी नजर आपसे न हटे तो आपको अपने बिजी शेड्यूल से बस 10 मिनट निकालने की जरूरत है। आपके ये दस मिनट आपको उनका लव चार्म बना सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें क्या हैं वो 5 चीजें जिनसे आप बन सकते हैं उनकी पहली पसंद।   

If you want to impress your boyfriend do these five things, it will have magical effect
yoga
त्रिकोण आसन
शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने की चाह रखने वालों के लिए ये आसन बेहद महत्वपूर्ण है। इस आसन को करने से पेट,कूलहे और कमर की चर्बी कम होकर शेप में ठीक हो जाती है। इस आसन को करते समय दोनों पैरो के बीच कम से कम 3 फुट की दूरी रखकर खड़े हो जाए। दोनों हाथ पैरों के समानंतर फैलाए। अब दाएं पैर के पंजे को दाएं हाथ से छूने की कोशिश करे।

ऐसा करते समय आपका बाया हाथ आसमान की तरफ हो। ध्यान रखे ऐसा करते समय 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए। 15 से 20 सेंकेड के बाद सीधा खड़े हो जाए। इस आसन का अभ्यास तेज गति से करना चाहिए। 
 
If you want to impress your boyfriend do these five things, it will have magical effect
yoga
चक्रासन
इस योग के जरिये आप अपनी पेट की मसल्‍स को ठीक शेप दे सकते हैं। इस आसन को करते समय आप पीठ के सहारे लेट जाएं। इसके बाद अपने घुटनों को मोड़कर अपने पैरों के तलवे को कुछ दूरी बनाकर जमीन पर टिकाकर रखें। इसके बाद अपने हाथों को शरीर की दिशा में ले जाएं।

आप अपने हाथों को मिलाकर साथ रखें और फिर अपने शरीर को उपर की ओर उठाएं। इस आसन को पांच बार एक मिनट तक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to impress your boyfriend do these five things, it will have magical effect
yoga
धनुरासन
इस आसन को करते समय शरीर की आकृति एक धनुष के समान होनी चाहिए। यही वजह है कि इस आसन को धनुरासन भी  कहते हैं। यह आसन पेट की चर्बी कम करने के साथ गले के तमाम रोग नष्ट करता है। इस आसन को करते समय पेट के बल लेट जाएं।इसके बाद अपनी ठोड़ी को धरती पर लगा दें। हाथ कमर से सटे हुए और पैरों के पंजे एक-दूसरे से मिले हुए होने चाहिए। अपने तलवें और हथेलियों को आकाश की ओर रखें।

घुटनों को मोड़कर दाहिने हाथ के पंजे से दाहिने पैर और बाएं हाथ के पंजे से बाएं पैर की कलाई को पकड़ें। लंबी सांस लेते हुए पैरों को खींचते हुए ठोड़ी-घुटनों को भूमि पर से उठाएं तथा सिर और तलवों को समीप लाने की कोशिश करें। जब तक आप आराम से सांस ले सकते हो इसी मुद्रा में बने रहें। फिर धीरे-धीरे अपनी सांस छोड़ते हुए पहले ठोड़ी और घुटनों को भूमि पर लगाएं। इसके बाद  पैरों को लंबा करते हुए दोबारा मकरासन की अवस्था में लेट जाएं। 
 
विज्ञापन
If you want to impress your boyfriend do these five things, it will have magical effect
yoga
चक्‍की चलनासन
इस आसन को करने से पेट की चर्बी को दूर किया जा सकता है। साथ ही इसको करने से वजन भी कम होता है। इस आसन को करते समय आप जमीन पर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद अपने पैरों को सामने की ओर से फैलाएं। ध्यान रखें दोनों पैर आपस में सटे रहें। अब अपने दोनों हाथों को आपस में मिलाकर पकड़ लें और फिर बिना घुटनों को मोड़े गोल-गोल घुमाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed