फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा हृदयेश ने ही खोल दिया हरीश रावत का ये राज, सामने आया चौंकाने वाला सच

Sat, 10 Jun 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Jun 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
Indira Hridayesh told harish rawat secret in uttarakhand assembly
harish indira

प‌िछली सरकार में पूर्व सीएम हरीश रावत की मंत्री रहने के बाद अब नेता प्रत‌िपक्ष की गद्दी पर आसीन इंदिरा हृदयेश व‌िधानसभा में आवेश में  आकर पूर्व सरकार के ल‌िए बहुत कुछ बोल गईं। उन्होंने सीधे हरीश रावत पर न‌िशाना साधा और उनका एक राज भी सबके सामने खोल द‌िया। आगे जान‌िए क्या कह द‌िया उन्होंने...

Indira Hridayesh told harish rawat secret in uttarakhand assembly
indira hridayesh

कांग्रेस की सियासत में चल रही टांग खिंचाई का नमूना विधानसभा सत्र के दौरान सदन में शुक्रवार को दिखाई दिया। बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डा.इंदिरा हृदयेश ने अपनों पर सितम ढाए और गैरों पर खूब करम किया। नेता प्रतिपक्ष जब भाषण देने उठीं, तो माना जा रहा था कि बजट को लेकर वह राज्य सरकार पर चुन-चुनकर हमला करेंगी। 

Indira Hridayesh told harish rawat secret in uttarakhand assembly
harish rawat - फोटो : google

मगर उनका रुख सरकार के प्रति अपेक्षाकृत नरम दिखाई दिया। बजट में कमियां खोजने की जगह, उन्होंने सुझावों के जरिये अपनी बात कही। दूसरी तरफ, कांग्रेस की सियासत में प्रतिस्पर्धी पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधने से वह जरा नहीं चूकीं। उन्होंने कहा-बेरोजगारों को जॉब कार्ड बांटने का ऐलान चुनावी प्रलोभन था। इसे अनुमति न मिलना ठीक रहा। इस पर सभा में मौजूद सब लोग हैरान रह गए क‌ि वे क्या कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indira Hridayesh told harish rawat secret in uttarakhand assembly
vidhansabha

हालांक‌ि बाद में उन्होंने इसे मैनेज भी क‌िया, लेक‌िन उनकी इस बात को सुनकर हर क‌िसी के होश उड़ गए। बता दें क‌ि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चारों खाने चित्त रहने के बाद पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी है। नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद डा.इंदिरा हृदयेश को आगे बढ़ने का मौका मिला है, वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत अपने राजनीतिक वजूद को बचाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। कांग्रेस की अंदरुनी सियासत बजट सत्र के दौरान सतह पर आ रही है।

विज्ञापन
Indira Hridayesh told harish rawat secret in uttarakhand assembly
vidhansabha - फोटो : google

मुद्दों को उठाकर दबाव बनाने के मामले में भी कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है। ये ही कारण रहा कि एक दिन पहले सदन में एनएच-74 का मसला उठा, तो सदन के बाहर सड़क पर गैरसैंण का। बजट सत्र पर सामान्य चर्चा के दौरान डा.इंदिरा हृदयेश ने जब हरीश रावत और जॉब कार्ड से जुडे़ मामले पर अपना नजरिया सामने रखा, तो यह सबके लिए अप्रत्याशित ही था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed