फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार माउस के इस्तेमाल से कलाई में होता है दर्द? ये टिप्स देंगे राहत

Tue, 23 May 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 23 May 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
If you too are suffering from this wrist pain, then try these yoga poses to get rid of this pain
wrist pain

अगर आप भी दफ्तर में लगातार माउस चला चला कर हाथ को हलकान कर चुके हैं तो ये खबर आपको राहत देगी। जी हां लगातार माउस के इस्तेमाल से हाथ, कलाई और उंगली में हमेशा के लिए दर्द बस जाता है जो काफी खतरनाक है। वक्त के साथ अगर ये दर्द बढता है तो व्यक्ति कारपल टनल सिंड्रोम का भी शिकार हो सकता है।



कार्पल टनल सिंड्रोम (सीटीएस) हाथों में होने वाला एक विकार है जो कलाई से होकर गुजरने वाली तंत्रिकाओं पर पड़े दबाव के कारण उत्पन्न होता है। आइए जानते हैं कैसे कुछ योग करके हम इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। 

If you too are suffering from this wrist pain, then try these yoga poses to get rid of this pain
wrist pain
हैंडकफ-
इस योग में आपको अपनी कलाई के विपरीत अंगूठे और तर्जनी उंगली से गोलाकार करके पकडना चाहिए। ऐसा करते वक्त आप कलाई को पांच सेंकड तक जोर से दबाएं। इसके अलावा आप एक और योग भी कर सकते हैं। इसमें आप अपनी कलाई को नीचे की तरफ मोड़े। मानो आपकी उंगलियां धरती की तरफ इशारा कर रही हो। अपने बाएं हाथ से दाहिनी हाथ के बाहर हिस्से को दबाएं। अपने बाएं हाथ का उपयोग धीरे-धीरे अपने दाहिने हाथ को दबाने के लिए करें। आप ऐसा तब तक करें जब तक आपको हाथों में किसी तरह का कोई तनाव ना महसूस होने लगे। 
 
If you too are suffering from this wrist pain, then try these yoga poses to get rid of this pain
wrist pain

प्रार्थना मुद्रा
इसके लिए व्यक्ति दोनों हाथों हाथ जोड़कर नमस्कार वाली मुद्रा में बैठे। ऐसे करते वक्त उसे अपने दोनों हाथों पर हल्का सा दबाव देना चाहिए। इसके बाद अपने हाथों को कलाई की तरफ झुकाएं। पहले बाएं हाथ से दाहिने हाथ की ओर 45 डिग्री का कोण बनाते हुए धक्का दे। उसके बाद दाहिने से बाएं हाथ की तरफ ये आसन करे। इसके अलावा आप दूसरे आसन में अपने पैरों को एक साथ जोड़ते हुए अपने कंधे-चौड़े करते हुए सीधा खड़े हो जाए। अपनी छाती के बीच में अपने हथेलियों को एक साथ दबाते हुए कोशिश करें कि आपके हाथ जमीन से समानांतर दिशा की और रहें। इसके बाद अपनी उंगलियों को ऊपर की तरफ खींचे। ऐसा करने से भी आपको काफी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
If you too are suffering from this wrist pain, then try these yoga poses to get rid of this pain
wrist pain

विपरीत प्रार्थना-
इसमें व्यक्ति अपनी पीठ की तरफ, अपने हाथों को नमस्ते की मुद्रा में ले जाता है। अपनी उंगलियों को ऊपर के स्थान पर नीचे की तरफ रखें। 20 सेकंड्स तक हाथों को ऐसे ही रखें। ऐसा करने से भी व्यक्ति को काफी आराम मिलता है। 

विज्ञापन
If you too are suffering from this wrist pain, then try these yoga poses to get rid of this pain
precautions for curing wrist pain

सावधानियां-
-माउस और की-बोर्ड पर काम करते समय बीच-बीच में कुछ मिनटों का विराम लें। ऐसा करते वक्त सिर्फ कलाइयों को ही नहीं अपने दोनों हाथों को अलग-अलग दिशा में खीचें। 
-ये भी निश्चित कर लें कि काम करते समय आपका की-बोर्ड उचित जगह पर रखा हो। ताकि टाइपिंग करते वक्त आपकी कलाइयां ज्यादा ऊपर की तरफ मुड़ी हुई ना रहें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed