{"_id":"5922fe784f1c1b4d6a536c7e","slug":"three-players-of-uttarakhand-performed-well-in-ipl-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL-10 में रहा उत्तराखंड के इन तीन प्लेयर्स का जलवा, हर कोई हो गया इनका फैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL-10 में रहा उत्तराखंड के इन तीन प्लेयर्स का जलवा, हर कोई हो गया इनका फैन
Tue, 23 May 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 10 में वैसे तो कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। लेकिन उत्तराखंड के इन तीन खिलाड़ियों का जलवा भी आईपीएल में दिखा। भले ही आईपीएल में मुंबई इंडियन्स विजेती टीम रही हो, लेकिन शानदार बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी के पैनेपन से इन खिलाड़ियों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ दी।
2 of 5
उत्तराखंड के पवन नेगी, ऋषभ पंत और मनीष पांडे के जौहर को देखकर हर कोई इनका फैन हो गया। द्रविड और क्रिकेट के सरताज सचिन तेंदुलकर तक ने इन खिलाड़ियों की तारीफ के पुल बांधे। अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से ये उपलब्धि हासिल की है।
3 of 5
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मनीष पांडे ने 14 मैचों की 13 पारियों में 49.50 के एवरेज से 396 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 81 रन की नाबाद पारी भी पांडे ने खेली। इस दौरान मनीष 5 बार नॉटआउट भी रहे और 2 अर्धशतकीय पारी भी उन्होंने खेली। आईपीएल के 10 सीजन में पांडे ने कुल 196 चौके और 64 छक्के लगाए हैं। बता दें कि मनीष मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान समय में कर्नाटक से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मूल रूप से उत्तराखंड में रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत ने भी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की। इसके लिए सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी तारीफ की। 14 मैचों में ऋषभ ने 26.14 की औसत से 366 रन बनाए। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 165.61 रहा। गुजरात लायंस के खिलाफ 43 गेंद पर 97 रन की आतिशी पारी खेलकर पंत ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि आईपीएल के दो सीजन में ऋषभ ने कुल 24 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 151 की स्ट्राइक रेट और 25.64 की एवरेज से 564 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले के पवन नेगी ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेला। आईपीएल 10 में 12 मैचों की 10 पारियों में पवन ने कुल 144 रन बनाए। लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 12 मैचों में पवन ने 16 विकेट चटकाए। आईपीएल 10 में वह इकोनॉमी रेट के मामले में 5वें नंबर के गेंदबाज हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में 10वें नंबर पर रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।