Yoga Poses to Control High Blood Pressure हर साल विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई को मनाया जाता है। यह दिन हाइपरटेंशन (हाई बीपी) का पता लगाने, इसकी रोकथाम और नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का जोखिम रहता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद फायदेमंद होता है। योग शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर प्रभाव डालता है, जिससे तनाव कम होता है और रक्तचाप संतुलित रहता है। इस लेख में कुछ असरदार योगासनों की सूची दी जा रही है, जो हाई बीपी में लाभकारी माने जाते हैं।
Hypertension Day 2025: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए करें इन आसान योगासनों का अभ्यास
Yoga Poses to Control High Blood Pressure : योग शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर प्रभाव डालता है, जिससे तनाव कम होता है और रक्तचाप संतुलित रहता है। इस लेख में कुछ असरदार योगासनों की सूची दी जा रही है, जो हाई बीपी में लाभकारी माने जाते हैं।
वज्रासन
उच्च रक्तचाप की समस्या से राहत पाने के लिए वज्रासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को खाना खाने के बाद कर सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है।
सुखासन
सुखासन का अभ्यास ध्यान और गहरी श्वास के साथ करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। हाई बीपी की शिकायत भी कम हो जाती है। किसी शांत और हवादार जगह पर पालथी मारकर बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक ध्यान करें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
बालासन
शरीर को आराम देने के लिए बालासन का अभ्यास लाभकारी है। बालासन का अभ्यास नसों के तनाव को कम करता है। इसका नियमित अभ्यास पीठ, कंधे और गर्दन के तनाव को दूर करता है। बालासन करने के लिए वज्रासन में बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन से लगाएं, हाथ आगे की ओर फैलाएं।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।