फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hypertension Day 2025: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए करें इन आसान योगासनों का अभ्यास

Fri, 16 May 2025 10:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 16 May 2025 10:08 AM IST
सार

Yoga Poses to Control High Blood Pressure : योग शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर प्रभाव डालता है, जिससे तनाव कम होता है और रक्तचाप संतुलित रहता है। इस लेख में कुछ असरदार योगासनों की सूची दी जा रही है, जो हाई बीपी में लाभकारी माने जाते हैं।

विज्ञापन
Hypertension Day: Best Yoga Poses to Control High Blood Pressure Naturally
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए योग - फोटो : Freepik.com

Yoga Poses to Control High Blood Pressure हर साल विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई को मनाया जाता है। यह दिन हाइपरटेंशन (हाई बीपी) का पता लगाने, इसकी रोकथाम और नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का जोखिम रहता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद फायदेमंद होता है। योग शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर प्रभाव डालता है, जिससे तनाव कम होता है और रक्तचाप संतुलित रहता है। इस लेख में कुछ असरदार योगासनों की सूची दी जा रही है, जो हाई बीपी में लाभकारी माने जाते हैं। 


 

Hypertension Day: Best Yoga Poses to Control High Blood Pressure Naturally
Vajrasana - फोटो : pexel

वज्रासन 

उच्च रक्तचाप की समस्या से राहत पाने के लिए वज्रासन का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को खाना खाने के बाद कर सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और बीपी कंट्रोल में रहता है। 

Hypertension Day: Best Yoga Poses to Control High Blood Pressure Naturally
सुखासन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुखासन 

सुखासन का अभ्यास ध्यान और गहरी श्वास के साथ करें।  इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। हाई बीपी की शिकायत भी कम हो जाती है। किसी शांत और हवादार जगह पर पालथी मारकर बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें।  5-10 मिनट तक ध्यान करें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hypertension Day: Best Yoga Poses to Control High Blood Pressure Naturally
बालासन - फोटो : Adobe stock

बालासन 

शरीर को आराम देने के लिए बालासन का अभ्यास लाभकारी है।  बालासन का अभ्यास नसों के तनाव को कम करता है। इसका नियमित अभ्यास पीठ, कंधे और गर्दन के तनाव को दूर करता है। बालासन करने के लिए वज्रासन में बैठकर आगे झुकें और माथा जमीन से लगाएं, हाथ आगे की ओर फैलाएं।

विज्ञापन
Hypertension Day: Best Yoga Poses to Control High Blood Pressure Naturally
कंधे का दर्द (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed