फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: विशेषज्ञों की सलाह- पीठ दर्द से लेकर पाचन समस्याओं में कारगर है वज्रासन योग के अभ्यास की आदत

Mon, 11 Jul 2022 12:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Jul 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
How Vajrasana Helpful and Effective for Back Pain to Digestion Know Its Benefits
वज्रासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह के लाभ पाए जा सकते हैं। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ वज्रासन योग के अभ्यास की सलाह देते हैं। वज्रासन संस्कृत के दो शब्दों - 'वज्र' और 'आसन' से मिलकर बना है, यह शक्ति और अविनाशीता का प्रतीक है। वज्रासन सबसे आसान आसनों में से एक है और योग के शुरुआती दौर में भी लोग इसका अभ्यास करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 



वज्रासन योग शरीर को शक्ति प्रदान करने के साथ मन को शांत करता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं कि शारीरिक और मानसिक रूप से शांति के लिए इस योग के अभ्यास को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को किसी भी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। यह आपके पाचन अंगों को मजबूत करने के साथ समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है। आइए इस योग के अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

How Vajrasana Helpful and Effective for Back Pain to Digestion Know Its Benefits
वज्रासन योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

पाचन स्वास्थ्य को रखता है ठीक

वज्रासन का अभ्यास करने से हमारे पाचन तंत्र को कई तरह से मदद मिलती है। यह हमारे पैरों और जांघों सहित पेट के हिस्से में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देने में सहायक अभ्यास है। पाचन अंगों की बेहतर मालिश और उनकी सक्रियता को बढ़ाकर यह अभ्यास मल त्याग को आसान बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद योगासनों में से एक है। नियमित रूप से इसके अभ्यास को करके पाचन संबंधी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

How Vajrasana Helpful and Effective for Back Pain to Digestion Know Its Benefits
कमर दर्द को कैसे ठीक किया जाता है? - फोटो : iStock

पीठ और कमर की समस्या में फायदेंमद

वज्रासन करने से हमारी पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे दर्द और इन अंगों के तनाव-जकड़न को कम करने में मदद मिलती है। यह साइटिका के कारण होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। जिन लोगों के दिन का अधिकतर समय ऑफिस में बैठे-बैठ निकल जाता है, उनमें कमर दर्द की समस्या का जोखिम अधिक होता है। ऐसे लोगों को वज्रासन योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Vajrasana Helpful and Effective for Back Pain to Digestion Know Its Benefits
वज्रासन योग से डायबिटीज में लाभ - फोटो : iStock

मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक

वज्रासन को मधुमेह रोगियों के लिए भी फायदेमंद योगासन के तौर पर जाना जाता है। यह योगासन अग्न्याशय और लिवर जैसे पेट के अंगों को उत्तेजित करके इंसुलिन उत्पादन करने की क्षमता में सुधार करता है। वज्रासन करने से फास्टिंग ग्लूकोज के स्तर में भी सुधार देखा जा सकता है। ऐसे में यह योगासन डायबिटीज रोगियों की सेहत में सुधार करने के लिए सबसे कारगर अभ्यास में से एक हो सकता है।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed