फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन आसनों के नियमित अभ्यास से मिलेगी मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत

Wed, 13 Jan 2021 10:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 13 Jan 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
for period problems practise this yogasanas regularly
यह समय महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होता है - फोटो : Social Media

मासिक धर्म के दौरान कई सारी महिलाएं दर्द के कारण परेशान हो जाती हैं। उन्हें पेट, कमर में इतना दर्द होता है कि वह कोई कार्य ही नहीं कर पाती हैं। इन दिनों कब्ज, तनाव आदि की समस्या भी होती रहती है। ऐसे में यह समय महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होता है। कई महिलाएं दवा का सेवन करती हैं, जिनके दुष्परिणाम यह होते हैं कि उनके मासिक चक्र में अनियमितता आ जाती है। इसलिए योग ही ऐसा उपचार है जिसकी सहायता से आप मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से आराम से राहत पा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में बताए गए आसनों का अभ्यास करके आप आसानी से इस समय को बिना दर्द के गुजार सकती हैं। 

 

 

 

for period problems practise this yogasanas regularly
धनुरासन - फोटो : social media

धनुरासन
धनुरासन करने पर शरीर की आकृति धनुष जैसी दिखाई पड़ती है इसलिए इसे धनुरासन कहा जाता है। जब शरीर तीर कमान की मुद्रा में  होता है तो पेट पर पूरा जोर पड़ता है जिससे पेट की मांसपेशियों तथा प्रजनन अंगों को ताकत मिलती है और मासिक धर्म की असहजता तथा कब्ज से राहत मिलती है। मासिक धर्म के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार ही इस योग का अभ्यास करें। 

for period problems practise this yogasanas regularly
उष्ट्रासन - फोटो : social media

उष्ट्रासन
उष्ट्रासन को कैमल पोज भी कहा जाता है। इस आसन को करते वक्त  शरीर का सामने का भाग खींचा जाता है, जिससे कि पीठ के निचले भाग का दर्द कम होता है तथा मासिक धर्म के दौरान पेटदर्द में भी इसके अभ्यास से कमी आती है। यदि मासिक चक्र अनियमित है तो प्रतिदिन इसके अभ्यास से मासिक चक्र नियमित हो जाता है और रक्त प्रवाह भी सामान्य रहता है इसलिए 15 से 20 सेकंड तक इसका अभ्यास प्रतिदिन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
for period problems practise this yogasanas regularly
भुजंगासन - फोटो : Pixabay

भुजंगासन
भुजंगासन में शरीर का पोज कोबरा के समान होता है इसलिए इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। इस आसन करते वक्त शरीर की आकृति ऐसी बनती है  पेट अपने आप खिंचाता है। इस क्रिया के दौरान  मासिक धर्म का दर्द कम होता है तथा इन दिनों कई सारी महिलाओं को थकान व तनाव भी होता है जिस वजह से वे चिढ़चिढ़ करने लगती हैं। आसन को करने से इस समस्या का समाधान भी हो जाता है। 

 

विज्ञापन
for period problems practise this yogasanas regularly
मत्स्यासन - फोटो : facebook
मत्स्यासन
मत्स्यासन को करते वक्त पीठ को ऊपर उठाना होता है जिस वजह से पेट की मांसपेशियों में भी खिंचाव होता है। जिस वजह से पेडू में होने वाले दर्द से आराम  मिलता है। मासिक धर्म के दौरान सुबह उठते ही इस आसन का अभ्यास करने से पूरे दिन दर्द में राहत रहती है। इस आसन को करने से पूर्व दो से तीन गहरी सांस जरूर लें। ऐसा करने से परिणाम और भी बेहतर होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed