Easy Yoga For Office: दफ्तर में जाकर घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना आज के समय ज्यादातर लोगों की डेली रूटीन का हिस्सा है। इसकी वजह से न सिर्फ मन थक जाता है, बल्कि इसका सीधा असर लोगों के शरीर पर होता है।
घंटों कुर्सी पर बैठने की वजह से लोगों की कमर, पैर और गर्दन दर्द करने लगती है। उनके पास सुबह के समय इतना वक्त नहीं होता कि वो योगा कर सकें। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप दफ्तर में पांच मिनट का समय निकालकर भी कर सकते हैं। इसके लिए न तो आपको ज्यादा समय चाहिए होगा और न ही खास जगह।
2 of 9
कटिचक्रासन
- फोटो : istock
कटिचक्रासन
ये योग उन लोगों के लिए परफेक्ट माना जाता है, जिन्हें घंटों तक कुर्सी पर बैठना पड़ता है। ये कमर और रीढ़ को लचीला बनाता है।
3 of 9
कटिचक्रासन
- फोटो : instagram
इसके लिए खड़े होकर भी ये योगासन कर सकते हैं। खड़े होने के बाद हाथों को छाती के सामने उठाकर हथेलियों को आमने-सामने रख लें और फिर सांस बाहर छोड़ते हुए हाथों को शरीर के बाईं ओर पीछे घुमाएं। शरीर को कमर से मोड़ें। कुछ देर ऐसे ही रुकें और फिर वापस सीधे आ जाएं। ऐसे दूसरी तरफ भी करें।
4 of 9
ग्रीवा संचालन आसन
- फोटो : Freepik.com
ग्रीवा संचालन आसन
ये योगासन आपको उस वक्त काफी लाभ पहुंचाएगा, जब आप गर्दन के दर्द और जकड़न से परेशान होंगे। इसको करने के लिए भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
5 of 9
ग्रीवा संचालन आसन
- फोटो : Freepik.com
इसके लिए सबसे पहले गर्दन को धीरे-धीरे पहले दाईं और फिर बाईं ओर घुमाएं। इसके बाद ऊपर-नीचे करें और अंत में क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। ये योगासन सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है।